आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं। उन्होंने इंडियन सिनेमा को एक से बढ़कर एक मास्टरपीस फ़िल्मे दी है। जैसे की थ्री इडियट, दंगल और तारे जमीन पर। लगातार उन्होंने बहुत सारी हिट फ़िल्में दीं। लेकिन हर एक्टर का डाउनफॉल आता है। तो उसी तरह अब आमिर खान का भी डाउनफॉल चल रहा है। आमिर खान ने दंगल के बाद ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की, जो एक बहुत बड़ी डिज़ास्टर रही है। लोगों ने उस फ़िल्म को बहुत ज्यादा ट्रोल किया। और फिर आगे जाकर आमिर खान ने इस फ़िल्म के लिए माफी भी मांगी। किसी ने भी उम्मीद नहीं किया था कि थ्री इडियट्स बनाने वाले आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी फ़िल्में भी बना सकते हैं। लेकिन गलती सबसे होती है तो उसी तरह आमिर खान से भी गलती हो गई। आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान उनकी बाकी फिल्मों से बहुत ज्यादा अलग थी। और लोगो को ये फ़िल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। तो इस फ़िल्म के बाद आमिर खान फिर से वही अपनी कंटेंट ओरिएंटेड वाली फिल्मे करने का निर्णय लिया। 

इसलिए उन्होंने टॉम हैंक्स की फॉरेस्ट गम्प का रीमेक बनाने का डिसाइड किया। फॉरेस्ट गम्प एक बहुत ही बड़ी हिट फ़िल्म थी। और आमिर खान के पास इस फ़िल्म के हिंदी राइट्स थे। और बहुत लंबे टाइम से आमिर खान इस फ़िल्म को बनाने की कोशिश कर रहे थे। तो उन्होंने सोचा की यही सही समय इस फ़िल्म को बनाने का। और फिर आमिर खान ने इस फ़िल्म की अनाउंसमेंट की और इस फ़िल्म का टाइटल लाल सिंह चड्ढा रखा। इस फ़िल्म की बहुत सारी कंट्रोवर्सीज भी हुई। लेकिन उन कंट्रोवर्सीज का इस फ़िल्म को कुछ भी फायदा नहीं हुआ। उल्टा इस फ़िल्म को कंट्रोवर्सीज से बहुत ज्यादा नुकसान ही हुआ। और ये फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी डिज़ास्टर हुई। ये ठग ऑफ हिंदुस्तान से भी बड़ी डिज़ास्टर हुई। आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा को अपनी जिंदगी के 4 साल दिए थे। आमिर खान जो भी फ़िल्में करते हैं उसमें वो अपनी पूरी जान डाल देते। और फ़िल्मो के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। इतनी ज्यादा मेहनत करने के बाद जब लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हुई, तो आमिर खान को अंदर से बहुत ज्यादा बुरा लगा। इसलिए उन्होंने एक बहुत बड़ा ब्रेक ले लिया। और इस ब्रेक में उन्होंने अपना पूरा टाइम अपनी फैमिली को दिया।आमिर खान ने पूरे डेड साल का ब्रेक लिया। और इसी ब्रेक में उन्होंने बहुत सारी चीजों पर काम किया। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू मे बताया कि उन्होंने म्यूजिक की क्लासेज भी ली है। और वो आजकल म्यूजिक सीख रहे हैं।

फाइनली अब आमिर खान का डेड साल का ब्रेक पूरा हो चुका है। उन्होंने अपनी नेक्स्ट फ़िल्म की अनाउंसमेंट भी कर दी। और सबसे अच्छी बात तो ये है कि उन्होंने इस फ़िल्म की शूटिंग भी 1 फरवरी से स्टार्ट कर दी है। और फ़िल्म का टाइटल “सितारे जमीन पर” है। आमिर खान ने बताया कि ये फ़िल्म उनकी 2007 में आई फ़िल्म “तारे जमीन पर” का नेक्स्ट पार्ट है। और उसी थीम पर बनाई जाएगी। लेकिन दोनों ही फिल्मों की कहानी एक दूसरे से बिल्कुल अलग है लेकिन उसी थीम पर सितारे जमीन पर बनाई जा रही है। आगे उन्होंने बताया की तारे जमीन पर फ़िल्म ने आपको बहुत ज्यादा रुलाया था। और वो फ़िल्म बहुत ज्यादा इमोशनल थी। तो ये फ़िल्म बहुत ज्यादा हंसाने वाली है। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म है। फ़िल्म में आमिर खान एक कोच का किरदार निभाने वाले। यह अपाहिज बच्चों पर फ़िल्म है। जिनको आमिर खान गाइड करेंगे। लेकिन ये इमोशनल फ़िल्म न होकर इसमें बहुत सारे कॉमेडी एलिमेंट्स डाले जाएंगे। और एक अच्छा मैसेज भी ये फ़िल्म देगी। जैसे फ़िल्म तारे जमीन ने दिया था। इसमें आमिर खान के अपोज़िट रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया होने वाली है।

Now Sitaare Zameen Par

यह फ़िल्म छह से सात महीनों में बनकर तैयार हो जाएगी। और इसी साल क्रिसमस पर ये फ़िल्म रिलीज होगी। अब आमिर खान पहले की तरह एक फ़िल्म पर तीन से 4 साल नहीं लगाएंगे। इसके बारे मैं उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी काम करेंगे। लेकिन हर साल वो एक फ़िल्म करने की कोशिश करेंगे। आमिर खान को उनकी फिल्मों के परफेक्शन के लिए जाना जाता है। अब देखते हैं कि ये स्ट्रैटजी उनकी क्या कमाल दिखाती है। लेकिन ये फैंस के लिए काफी अच्छा है। आमिर खान को हर साल थिएटर में एक बार जरूर देख सकते है। 

इन दिनों आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी बहुत ज्यादा काम कर रहे है। और इसी फ्राइडे उनके प्रोडक्शन हाउस की फ़िल्म लापता लेडी भी रिलीज हो रही है। जिसको उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया। फ़िल्म में एक गांव की कहानी दिखाई गई है। और फ़िल्म काफी अलग लग रही है। अब फ़िल्म कैसी होती है वो तो रिलीज के बाद पता चलेगा। लेकिन फिलहाल फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग चल रही है। और अभी हाल ही में सलमान खान को भी इस फ़िल्म को दिखाए गया है। और उनके प्रोडक्शन हाउस की एक और फ़िल्म बहुत जल्द फ्लोर्स पर जाने वाली है। जिसमें सनी देओल मेन लीड एक्टर होने वाले है। फ़िल्म का नाम है “लाहौर 1947” और फ़िल्म को डायरेक्ट, राजकुमार संतोषी करेंगे। और इस फ़िल्म में भी आपको आमिर खान का कैमियो देखने को मिलेगा। प्रीति जिंटा इसमें सनी देओल के अपोज़िट कास्ट की गई। फ़िल्म की स्टारकास्ट बहुत ज्यादा बड़ी है। लंबे टाइम के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक साथ आ रहे हैं। और इससे पहले उन्होंने बहुत सारी हिट फ़िल्में बनाई हैं। सनी देओल की हाल ही में गदर 2 एक बहुत बड़ी हिट हुई है। जिसके बाद वो फिर से एक बार चर्चा में आ चूके। और उनको बहुत सारी फ़िल्में ऑफर की जा रही है। लाहौर 1947 के बाद वो बॉर्डर 2 करेंगे।

इस साल आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस की ओर भी बहुत सारी फ़िल्मो मे उनका कैमियो होने वाला है। आमिर खान ने कैमियो के बारे मे एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया है। यानी की हम कह सकते हैं कि इसी साल हम आमिर खान को दो से तीन बार बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। और साल के एंड में हमें अमीर खान मैंन लीड में “सितारे जमीन पर” मे देखने को मिलेंगे। अब देखते हैं कि ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है। और क्या आमिर खान अब इस फ़िल्म से अपना एक बहुत बड़ा कमबैक कर पाएंगे। ये हमें आने वाले टाइम में पता चलेगा। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि ये फ़िल्म एक कंटेंट ओरिएंटेड फ़िल्म है। और उनकी हिट रही फ़िल्म “तारे ज़मीन पर” की थीम पर बनी है। तो बहुत ज्यादा चांसेस हैं कि ये फ़िल्म एक बहुत बड़ी हिट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *