जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार दोनों ने देसी बॉईज बनकर हम को एंटरटेन किया। लेकिन यह दोनों देसी बॉईज एक दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर टकराने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। पता नहीं क्यों यह बार-बार एक दूसरे के साथ क्लैश कराते हैं। और इनका क्लेश काफी हेल्दी तरीके से होता है। कोई जेलेसी वगैरह कुछ भी नहीं है। लेकिन फिर भी ये दोनों साथ आ जाते। अगर अक्षय कुमार ने 15 अगस्त को अपनी फ़िल्म की अनाउंसमेंट कर दी, तो उसके तुरंत बाद जॉन अब्राहम अपनी फ़िल्म की 15 अगस्त की अनाउंसमेंट कर देते हैं। और अगर जॉन अब्राहम ने अपनी फ़िल्म की अनाउंसमेंट की। तो उसी डेट को अक्षय कुमार भी अपनी फ़िल्म की अनाउंसमेंट कर देते हैं। 15 अगस्त को तो ये बहुत बार हो चुका है। लेकिन अभी हाल ही में फरवरी में जॉन अब्राहम ने अपनी फ़िल्म वेदा की अनाउंसमेंट की। जो इसी साल 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। और फिर उसके पांच छह दिन बाद ही अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म सिरफिरा को 12 जुलाई की रिलीज डेट के साथ अनाउंसमेंट कर दिया। 12 जुलाई को कुछ भी स्पेशल नहीं है। ना कोई छुट्टी है और ना कोई त्यौहार है। फिर भी पता नहीं क्यों इन दोनों को एक साथ इसी डेट को आना है। अक्षय कुमार चाहते तो एक दो सप्ताह आगे पीछे भी कर सकते थे। लेकिन पता नहीं इन दोनों का ऐसा क्या कॉम्बिनेशन है की इन दोनों को एक ही साथ आना है। और अपनी फ़िल्म को एक दूसरे के साथ क्लेश कराना है। अब देखते हैं कि इस क्लैश में कौन जीतता है। लेकिन फिलहाल इनके पहले हुए दो क्लेश के बारे में बात करते। की उन क्लेश में कौन जीता, कौन सी फ़िल्म ने कितनी ज्यादा कमाई की। उन सब के बारे में हम बात करते हैं।

इन दोनों ने 15 अगस्त 2018 को गोल्ड ओर सत्यमेव जयते फ़िल्म का क्लैश कराया। और फिर अगले साल 15 अगस्त 2019 को मिशन मंगल और बटला हाउस का क्लेश हुआ था। तो इन दोनों में से हम सबसे पहले गोल्ड और सत्यमेव जयते के क्लेश के और इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हैं।

सत्यमेव जयते Vs गोल्ड:-

1.सत्यमेव जयते:- इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम के साथ मनोज वाजपेयी थे। फ़िल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म की कहानी करप्शन पर आधारित है। इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम एक सीरियल किलर होता है। जो लोग वर्दी पहनकर भ्रष्टाचार करते हैं। और जो सिस्टम में करप्शन हो रहा होता है। उन सब को जॉन अब्राहम चुन-चुन कर मारते है। इसमें मनोज बाजपेई एक पुलिस अफसर होते हैं। जो उस सीरियल किलर को ढूंढ रहा होता है जो इन सब पुलिसवालों को मार रहा होता है। तो इसमें मनोज वाजपेयी जॉन अब्राहम को पकड़ना चाहता हैं। फिल्म मे इन दोनों की भिड़ंत दिखाई गयी हैं। तो फ़िल्म की कहानी बहुत ही ज्यादा अच्छी है। और काफी एंटरटेनिंग भी है। इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 20.52 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 7.92 करोड़, तीसरे दिन 9.18 करोड़, चौथे दिन 9.03 करोड़, पांचवें दिन 10.26 करोड़, छठवें दिन 3.76 करोड़, सातवें दिन 3.79 करोड़, आठवें दिन 6.23 करोड़, नौवें दिन 3.96 करोड़। और इसी के साथ इस फ़िल्म का ने अपने पहले सप्ताह में 74.65 करोड़ की कमाई की। और इंडिया में इस फ़िल्म ने लाइफटाइम 90 करोड़ की कमाई की, और ओर वर्ल्डवाइड 121 करोरो की कमाई की।

2.गोल्ड:- इसमें अक्षय कुमार के साथ मोनी रॉय थी। और फ़िल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म की कहानी आजाद भारत को ओलंपिक खेलों में मिले गोल्ड की कहानी है। इंडिया को 1948 में हॉकी में मिले गोल्ड मेडल को इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसमें अक्षय कुमार कोच बने थे। ये फ़िल्म सच्ची घटना पर आधारित है। लेकिन इसमें कुछ चीजें फिक्शन भी है। और यह एक देशभक्ति की फ़िल्म है। इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 25.55 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे दिन 8.10 करोड़, तीसरे दिन 10.10 करोड़, चौथे दिन 12.30 करोड़, पाँचवे दिन 15.55 करोड़, छठवें दिन 4 करोड़, सातवें दिन 4.60 करोड़, आठवें दिन 6.10 करोड़, नवें दिन 3.30 करोड़, और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह में 89.30 करोड़ की कमाई की थी। और फ़िल्म ने टोटल 109 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड 158 करोड़ की कमाई की। 

तो इस क्लेश में जॉन अब्राहम की सत्यमेव ज्यते ने लाइफटाइम 90 करोड़ की कमाई की। और अक्षय कुमार की गोल्ड ने 109 करोड़ की कमाई की। तो ये क्लेश अक्षय कुमार ने जीत लिया। हालांकि दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट है। दोनों फिल्मों ने काफी अच्छी कमाई की। और दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस के द्वारा सपोर्ट मिला। लेकिन कमाई के मामले में अक्षय कुमार ने बाजी मार ली। 

मिशन मंगल Vs बटला हाउस:-

1.मिशन मंगल:- इस फ़िल्म मे अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन और तापसी पन्नू थी। फ़िल्म को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 29.16 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 17.28 करोड़, तीसरे दिन 28.58 करोड़, चौथे दिन 27.54 करोड़, पांचवें दिन 8.91 करोड़, छठवें दिन 7.92 करोड़, सातवें दिन 6.84 करोड़, आठवें दिन 6.93 करोड़ और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह में 128.16 करोड़ की कमाई की। इंडिया में इस फ़िल्म में 203 करोड़ और वर्ल्डवाइड 290 करोड़ की कमाई की।

2.बटला हाउस:- इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर थी। फ़िल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म ने अपने पहले दिन 15.55 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 8.85 करोड़, तीसरे दिन 10.90 करोड़, चौथे दिन 12.70 करोड़, पांचवें दिन 5.05 करोड़, छटवे दिन 4.78 करोड़, सातवें दिन 4.24 करोड़, आठवें दिन 3.78 करोड़। और इसी के साथ इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 65.84 करोड़ की कमाई की। इंडिया में इस फ़िल्म ने 99 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 127 करोड़ की कमाई की।

Desi Boys Clashes

तो इस क्लेश में अक्षय कुमार की मिशन मंगल ने लाइफटाइम 203 करोड़ की कमाई की। और जॉन अब्राहम की बटला हाउस ने 99 करोड़ की कमाई की। तो पिछले क्लेश की तरह ये क्लेश भी अक्षय कुमार ने जीत लिया। और पिछली बार की तरह दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। दोनों ही फिल्मों को पसंद किया गया। लेकिन कमाई के मामले में अक्षय कुमार एक बार फिर से जॉन अब्राहम से आगे निकल गये। तो दोनों ही क्लेश को अक्षय कुमार ने जित लिया। अब देखते हैं कि इस साल तीसरे क्लेश में कौन जीतता है। तिसरा क्लेश इसी साल 12 जुलाई को हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *