वैसे तो शाहरुख खान ने बॉलीवुड में बहुत सारे क्लेश जीते है। लेकिन एक ऐसा भी क्लेश था। जिसमें शाहरुख खान हार गए थे। और उस हार के बाद शाहरुख खान को बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया था। और उसी फ़िल्म के क्लेश की हार से शाहरुख खान का डाउनफॉल स्टार्ट हो चुका था। शाहरुख खान ने अपने करियर में बहुत सारी बड़ी से बड़ी फिल्मों के साथ क्लेश किया। और जित भी गये।  लेकिन इस क्लेश में उनको हार का सामना करना पड़ा। तो ये क्लेश था। फिल्म Dilwale Vs Bajirao Mastani ये दोनों फ़िल्में एक ही दिन 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सीधा क्लेश था। तो आइये बात करते हैं इस इस कलश में कौन जीता।

1.दिलवाले:-

Dilwale is Average

इस फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ वरुण धवन, काजोल, कृति सेनॉन थी। और इस फ़िल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ के अंदर बनाया गया था। इस फ़िल्म में शाहरुख खान राज़ का रोल निभा रहे हैं। काजोल मीरा का रोल निभा रही हैं। वरुण धवन वीर का रोल निभा रहे है। कृति सेनन इशिता का रोल निभा रही हैं। ये फ़िल्म बहुत ही बड़ी स्टारकास्ट वाली फ़िल्म है। अगर फ़िल्म की कहानी के बारे में बात करें। तो यह एक लव स्टोरी कॉमेडी फ़िल्म है। जिसमें शाहरुख खान यानी राज और काजोल यानी कि मीरा से प्यार हो जाता है। और इन दोनों की फैमिली में आपस में लड़ाई होती है। इसीलिए मीरा राज़ से बदला लेने के लिए, राज से झुठे प्यार का नाटीक करती है। और फिर एक्चुअल में मीरा को राज़ से प्यार हो जाता है। लेकिन वो एक घटना के बाद दोनों अलग हो जाते हैं। और 18 साल तक एक दूसरे से दूर रहते है। पहले राज डॉन होता है। मिरा से अलग होने के बाद वह एक कॉमन मैन बन जाता है। पूरी लाइफ को चेंज कर लेता हैं। और एक कार मैकेनिक का बिज़नेस करता है। वरुण धवन इसमें शाहरुख खान का भाई होता है। और वरुण धवन को काजोल की बहन कीर्ति सेनॉन से प्यार हो जाता है। इन दोनों को ही नहीं पता होता है। अपनी फेमिली की लड़ाई के बारे में। और शुरुआत में उन्हें राज और मीरा के प्यार के बारे में भी पता नहीं होता है। फ़िल्म मेँ शाहरुख खान का एक दमदार डायलॉग भी है। कि “हम शरीफ क्या हुए पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई”। फ़िल्म में बहुत सारे अलग अलग एलिमेंट्स डाले गए। यह एक लव स्टोरी फ़िल्म होने के साथ कॉमेडी फ़िल्म भी है। फ़िल्म में जॉनी लिवर भी है। और जीस फ़िल्म में जॉनी लिवर होते है। वहाँ कोई कॉमेडी की कमी नहीं होती है।

इस फ़िल्म ने 21 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे दिन 20 करोड़, तीसरे दिन 24 करोड़, चौथे दिन 10 करोड़, पांचवें दिन 9 करोड़, छठवें दिन 8 करोड़, सातवें दिन 9 करोड़, और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह में 102 करोड़ की कमाई की। और लाइफ टाइम इस फ़िल्म ने 148 करोड़ की कमाई की। वर्ल्डवाइड 388 करोड़ की कमाई की। फ़िल्म का बजट बहुत ज्यादा था। और ये एक महंगी एक्शन फ़िल्म थी। फ़िल्म में बहुत ज्यादा खतरनाक एक्शन सीन थे। बजट बहुत ज्यादा होने के कारण ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई। यह फ़िल्म उतनी बड़ी हिट नहीं हो पाई जितना इस फ़िल्म को होना था। 

2.बाजीराव मस्तानी:-

Bajirao Mastani Is Hit

इस फ़िल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा थे। रणवीर सिंह ने बाजीराव का रोल निभाया, दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का और प्रियंका चोपडा ने काशीबाई का रोल निभाया। फ़िल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म की कहानी नया पेशवा बनाने से स्टार्ट होती है। इसके लिए बाजीराव को चुना जाता है। इस खुशी से सब राज्य में खुशियां मनाई जाती है। और इसी बीच मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण बुंदेलखंड से सहायता के लिए आती है। और फिर मस्तानी बाजीराव को बुंदेलखंड लेकर चली जाती है। वहाँ पर ये दोनों मिलकर एक युद्ध लड़ते है। और उसमें जीत जाते है। बाद मे दोनो होली मनाते हैं। बाजीराव और मस्तानी दोनों को आपस मे प्यार हो जाता है। बाजीराव जाते वक्त मस्तानी को अपनी कटार देते है। और बुंदेलखंड में कटार देने से शादी हो जाती है। और उसके बाद बाजीराव, मस्तानी को अपने साथ अपने राज्य में ले आते है। बाजीराव की एक और पत्नी होती है। जिसका नाम काशीबाई है। प्रियंका चोपडा काशीबाई है। और यह एक पीरियॉडिक ड्रामा फ़िल्म है। ऐसी फिल्म बनाने के लिए संजय लीला भंसाली जाने जाते हैं। और ये एक बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म थी। फ़िल्म की कहानी में दम था। और लोगों को फ़िल्म काफी पसंद आई। अब बात करते हैं। इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। 

इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 12.81 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 15.51 करोड़ की कमाई की। तिसरे दिन 18.46 करोड़, चौथे दिन 10.24 करोड़, पांचवें दिन 9.41 करोड़, छठे दिन 9.20 करोड़ और सातवें दिन 10.52 करोड़ की कमाई की। और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह में 86 करोड़ की कमाई की। और फ़िल्म ने इंडिया में 184 करोड़ की कमाई की। और वर्ल्ड वाइड 362 करोड़ की कमाई की। तो ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर एक हिट साबित हुई। 

तो अगर अब हम बात करे की इन दोनों फिल्मों में से कौन सी फ़िल्म ने ज्यादा कमाई की। तो दिलवाले ने 148 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरी तरफ बाजीराव मस्तानी ने 184 करोड़ की कमाई की। तो दिलवाले से बाजीराव मस्तानी ने ज्यादा कमाई की है। और ये क्लेश शाहरुख खान हार गए। शाहरुख खान की फ़िल्म में बहुत बड़े स्टार थे। बहुत बड़ा डायरेक्टर था। फिर भी ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना नहीं चली और शाहरुख खान क्लेश हार गए। स्टार कास्ट के मामले में बाजीराव मस्तानी भी बड़ी फ़िल्म थी। इसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा दो बड़ी एक्ट्रेस थी। और संजय लीला भंसाली जैसा बड़ा डायरेक्टर था। संजय लीला भंसाली हमेशा से ही बड़ी फ़िल्में बनाते है। तो ये दोनों ही फ़िल्में अपने आप में बहुत बड़ी थी। दोनों फिल्मों का स्केल बहुत बड़ा था। बजट के मामले में भी दोनों ही फ़िल्में बड़ी है। इस क्लेश के बाद शाहरुख खान को बहुत ट्रोलिंग भी सहनी पड़ी। और मिडिया मे हेड्लाइन चलाई गई। की रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को हराया। फिर उनकी बहुत सारी नेगेटिविटी हुई। और उनकी बाद में लगातार फ़िल्में फ्लॉप हुई। जैसे फैन, जब हैरी मेट सेजल और ज़ीरो। और अभी शाहरुख खान ने इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा कमबैक कर लिया है फ़िल्म पठान से। अभी शाहरुख खान इंडिया के नंबर वन एक्टर बन चूके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *