फ़िल्म इंडस्ट्री में हर फ्राइडे को किसी ना किसी एक्टर की किस्मत जरूर बदलती हैं। कोई एक्टर फ्लॉप हो जाता है तो कोई सुपरस्टार बन जाता है। यहाँ पर बहुत सारे लोगों ने जीरो से स्टार्ट करके करोड़ों रुपए कमाए है। काफी ग्लैमर और चकाचौंध है। इसलिए इन स्टार्स पर सबकी नजर रहती है। उनके फैंस अपने स्टार की पल-पल की अपडेट जानना चाहते हैं। कौन स्टार कितना कमाता है। और कैसे रहता है। तो आज हम बात करते हैं कि कौन कितना अमीर है और सबसे ज्यादा नेट वर्थ किसके पास है।

1.शाहरुख खान:-

Shahrukh Khan Net Worth ?

इनकी नेट वर्थ $770 मिलियन है शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह और किंग खान कहा जाता है। उन्हें आज इंडस्ट्री में 33 साल हो चूके। उन्होंने अपना करियर जीरो से स्टार्ट किया था। उनका फ़िल्म इंडस्ट्री में कोई भी गॉडफादर नहीं था। इसलिए उन्होंने सब कुछ खुद से ही किया। पहले उन्होंने फौजी नाम का सीरियल किया। इस सीरियल में उनके काम को बहुत ज्यादा पसंद किया गया। और उसके बाद उन्हें फ़िल्में मिलना स्टार्ट हो चुकी थी। लेकिन उनकी पहली फ़िल्म दीवाना मे उनका मैंन लीड रोल नहीं था। उसके बाद उनके काम को देखते हुए उन्हें दो तीन फ़िल्में ओफर हुई। लेकिन उनमे भी उनका रोल विलन का था। फिर भी शाहरुख ने वो फिल्मों की, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं था। इसलिए उन्हें जो भी फ़िल्में मिलती थी वो कर लेते थे। और फिर उन्होंने धीरे-धीरे एक के बाद एक फ़िल्में ब्लॉकबस्टर देना स्टार्ट कर दी। और आज वो इंडिया के सबसे बड़े एक्टर बन चूके हैं। उनके जैसा स्टारडम पाना लोगों का सपना बन चुका है।

2.अमिताभ बच्चन:-

Amitabh Bachchan Net Worth ?

इनकी नेट वर्थ $430 मिलियन है। अमिताभ बच्चन का कितना बड़ा नाम है। यह आज पूरा देश जानता है। उनको शहंशाह और महानायक भी कहा जाता है। अमिताभ बच्चन को सदी का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जाता है अमिताभ बच्चन 81 साल के हैं, फिर भी आज इंडस्ट्री में उन्हें काम की कोई कमी नहीं है। हर साल उनकी कोई ना कोई फ़िल्म थिएटर में जरूर आती है। टीवी शोज भी काफी अच्छा चल रहा है। इस उम्र में भी वो डेडिकेशन के साथ काम करते है। उन्होंने अपने करियर में शोले जैसी बेहतरीन फ़िल्में बनाई हैं।

3.ऋतिक रोशन:-

Hrithik Roshan Net Worth ?

इनकी नेट वर्थ $370 मिलियन है। ऋतिक रोशन ने अपना करियर “कहो ना प्यार है” फ़िल्म से स्टार्ट किया था। इसी फ़िल्म से उनको सुपरस्टार का नाम दे दिया था। और उन्होंने इस फ़िल्म में जो डांस किया था उनके डांस स्टेप की आज भी इंडस्ट्री में बात होती है। उन्होंने जो बॉडी बनायी हैं। ऐसी बॉडी इंडस्ट्री में बहुत ही कम लोगों के पास है। बॉडी और डांस में उनका कोई भी मुकाबला नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रोमेंटिक फ़िल्म से की, लेकिन बाद में उन्होंने एक्शन फ़िल्में भी की। और उनकी एक्शन फ़िल्म भी काफी हिट रही। क्रिश फ़िल्म से उनके करियर को बहुत ज्यादा फायदा हुआ। बचपन में सब का सुपरहीरो क्रिश ही होता था। अभी उनकी आने वाली फिल्मों में वार 2 है। जिसकी शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है। और ये फ़िल्म अगले साल रिलीज होगी।

4.सलमान खान:-

Salman Khan Net Worth ?

इनकी नेट वर्थ $360 मिलियन है। सलमान खान को उनके स्वैग के लिए जाना जाता है। और सभी लोग उन्हें भाई कहते हैं। सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे इकलौते सुपरस्टार हैं, जिनकी फ्लॉप फ़िल्में भी 100 करोड़ की कमाई करती है। और उनकी सबसे ज्यादा ट्रोल की जाने वाली फ़िल्म रेस 3 थी। जिसने 180 करोड़ की कमाई की थी। तो आप सोच सकते हो की उनका स्टारडम किस लेवल पर हैं। उनके फैंस को सलमान खान की हर फिल्म देखनी है चाहे फिल्म कैसी भी हो, एक बार तो उनके फैंस उनकी फ़िल्में जरूर देखेंगे। सलमान खान ने अपने करियर में बजरंगी भाईजान जैसी बेहतरीन फ़िल्में बनाई हैं। अभी उनके पास दो फ़िल्में है। एक फ़िल्म उनके पास करण जौहर की है और दूसरी फ़िल्म उनके पास साजिद नाडियाडवाला की है। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग बहुत जल्द स्टार्ट हो जाएगी। और ये दोनों ही फ़िल्में 2025 में रिलीज होगी।

5.अक्षय कुमार:-

Akshay Kumar Net Worth ?

इनकी नेट वर्थ $325 मिलियन है। अक्षय कुमार को खिलाड़ी के नाम से जाना जाता है। इन्होंने कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और सोशल इश्यूज सब पर फ़िल्में बनाई हैं। बॉलीवुड में अक्षय कुमार ऐसे स्टार हैं जो साल में चार से पांच फ़िल्में बनाते हैं। उनका कहना है कि वो अपने काम को लेकर काफी सीरियस है। और काम में, वो काफी डिसिप्लेन है। वो ज्यादा काम करने में विश्वास रखते हैं। इसीलिए वो साल में इतनी ज्यादा फ़िल्में कर पाते। और बहुत सारी ऐसी फ़िल्में हैं, जो उन्होंने सिर्फ 30 दिनों में कंप्लीट कर दी। अक्षय कुमार ने सोशल इश्यूज पर पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फ़िल्में बनाई हैं। इन फिल्मों ने समाज पर बहुत ही अच्छा प्रभाव डाला है। अक्षय कुमार ने जितनी कॉमेडी फ़िल्में करके लोगों को हंसाया है। उतना ही उन्होंने सोशल इश्यूज पर फ़िल्में बनाकर लोगों को इंस्पायर भी किया है। इसी साल उनकी ईद पर बड़े मियां छोटे मियां आने वाली है।  

6.आमिर खान:-

Aamir Khan Net Worth ?

इनकी नेट वर्थ $230 मिलियन है। आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। क्योंकि यह जिस बारीकी और डेडिकेशन के साथ फ़िल्में बनाते है। वैसे इंडस्ट्री में कोई भी नहीं बनाता है। वे फ़िल्म की छोटी से छोटी चीज़ पर काम करते हैं। आमिर खान को जो भी फ़िल्में मिलती है। वो उस फ़िल्म में अपनी पूरी जान डाल देते है। और उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी आइकॉनिक फ़िल्में बनाई हैं। थ्री इडियट, तारे जमीन पर, पीके और दंगल जैसी फ़िल्में बनाई है। दंगल फ़िल्म में उनके ट्रांसफॉर्मेशन की काफी तारीफें हुई थीं। और उस ट्रांसफोरमेशन के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। और उस कड़ी मेहनत का उन्हें फल भी मिला। आमिर खान की फिल्मों की जब भी बात होती हो और उनमे थ्री इडियट की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। आज इस फ़िल्म को रिलीज हुए 15 साल से भी ज्यादा हो चुका है। और आज भी इस फ़िल्म की काफी तारीफें होती है। इस फ़िल्म ने यूथ को काफी इंस्पायर किया है। तारे जमीन पर फ़िल्म में आमिर खान ने एक बच्चे की कहानी दिखाई थी। और उस बच्चे की कहानी से सबने रिलेट किया था। और अब आमिर खान इसी फ़िल्म का दूसरा पार्ट सितारे जमीन पर लेकर आ रहे है। इसकी शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है। और ये फ़िल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *