बॉलीवुड की अगर सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ फ़िल्म है। तो वह धूम फ्रेंचाइज़ है। इस फ़्रेंचाइज़ की लास्ट फ़िल्म धूम 3 आज से 10 साल पहले आई थी। फिर भी इस फ्रेंचाइज़ का क्रेज एक अलग लेवल पर हैं। हर स्टार का फैन चाहता है की उनका स्टार ये फ़िल्म जरूर करें। जब से धूम थ्री 2013 में रिलीज हुई थी। उसके बाद से ही बहुत सारी रूमर्स चल रही है। और ये इकलौती ऐसी फ्रैंचाइजी है। जिसमें लगभग हर बड़े एक्टर की रूमर्स आ चुकी हैं। कि यह एक्टर धूम 4 कन्फर्म कर रहा  हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह है। सब एक्टर का नाम आ चुका है। सबसे इंटरेस्टिंग बात तो ये है कि यूट्यूब पर आपको हर एक एक्टर के नाम से इस फ़िल्म का फैन मेड ट्रेलर भी देखने को मिल जाएगा। सलमान खान के फैन्स ने धूम 4 का ट्रेलर सलमान खान को लेकर बना दिया है। और शाहरुख खान के फैंस ने धूम 4 का ट्रेलर शाहरुख खान के नाम पर बना दिया। यानी की इस फ्रेंचाइज़ का क्रेज कुछ अलग ही है। और हर एक 2 साल में इस फ़िल्म में एक्टर चेंज होता रहता है।

लेकिन फिलहाल इस फ़िल्म के प्रोडक्शन हाउस YRF ने अभी तक इस फ़िल्म को लेकर कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ये सब रूमर्स सिर्फ मीडिया और फैंस में चलती रहती है। YRF के पास धूम फ्रेंचाइज़, एक बहुत बड़ी फ्रैंचाइज है। इसलिए वो डेफिनेटली इसका नेक्स्ट पार्ट बनाना चाहेंगे। और उन्होंने बहुत बार बनाने की कोशिश भी की। लेकिन फिर किसी ना किसी कारण से फ़िल्म पर काम बंद हो जाता है। इसलिए धूम थ्री को रिलीज हुए आज 10 साल हो चूके लेकिन अभी तक धूम फोर नहीं बनी है। और मुझे लगता है कि आने वाले चार पांच सालों में भी ये फ़िल्म नहीं बनेगी। लेकिन फिर भी हर पांच छह महीनों में इस फ़िल्म को लेकर कुछ ना कुछ रूमर्स आती रहेंगी। 

Salman Khan Or Shahrukh Khan ?

साल 2017 में एक बहुत बड़े न्यूज चैनल ने कन्फर्म किया था कि इस फ़िल्म में सलमान खान होने वाले है। उनको इस फ़िल्म के लिए साइन कर लिया गया है। सलमान खान के लुक टेस्ट भी चल रहे। इस फ़िल्म में सलमान खान के लंबे बाल होगे। सलमान खान को इसमें एक दम खतरनाक विलन दिखाया जाएगा। ये न्यूज़ बहुत दिनों तक मीडिया में चलती रही। और उसके बाद एक और न्यूज आई। जिसमें बताया गया कि सलमान खान ने इस फ़िल्म को रिजेक्ट कर दिया है। और फ़िल्म को रिजेक्ट करने के दो कारण बाहर आये। कारण ये बताया जा रहा था कि सलमान खान कोई भी विलन का रोल नहीं करना चाहते। और धूम फ्रेंचाइज़ में हीरो ही विलन होता है। इसलिए सलमान खान ने इस फ़िल्म को रिजेक्ट कर दिया। और दूसरा कारण यह बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन की वजह से सलमान खान ने इस फ़िल्म को मना कर दिया। अब इन सब रूमर्स में कितनी ज्यादा सच्चाई है ये किसी को नहीं पता। हो सकता है कि उस टाइम पर YRF ने सलमान खान को ये फ़िल्म ओफर की हो। और फिर कुछ कारण से फ़िल्म बंद हो गई हो। लेकिन अब ये फ़िल्म सलमान खान के साथ तो नहीं बन रही है। इतना तो कन्फर्म हो चुका है।

इस फ्रेंचाइज़ को लेकर जो सबसे ज्यादा, जो रूमर चलती रहती है। वो है कि शाहरुख खान इस फ़िल्म को कर रहे है। जब शाहरुख खान ने 4 साल का ब्रेक लिया था। तब बहुत सारी रूमर आई थी कि उनकी नेक्स्ट फ़िल्म धूम फोर होने वाली है। YRF ने धूम फोर शाहरुख खान को ऑफर की है। और ये फ़िल्म अब तो कन्फर्म बन ही जाएगी। लेकिन बाद में ये भी एक रूमर्स बनकर ही रह गई। क्योंकि YRF ने शाहरुख खान को फ़िल्म ऑफर की तो सही। लेकिन वो धूम फोर नहीं थी। बल्कि पठान थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल होता रहता है। जिसमें शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन है। और उस वीडियो में अभिषेक बच्चन कहते हैं कि धूम का नेक्स्ट पार्ट शाहरुख खान के साथ बनना चाहिए। और शाहरुख खान ने भी कहा था कि अगर मुझे ये फ़िल्म ओफर होती है तो वो डेफिनेटली इस फ़िल्म को करने वाले है। धूम फ्रेंचाइज़ अपने आप में एक बहुत बड़ी ब्रांड है। शाहरुख सोशल मीडिया पर AskSRK रखते है। जिसमें उनके फैंस बहुत बार प्रश्न पूछते हैं कि क्या आप धूम फोर कर रहे हो। तो उन सब पर शाहरुख खान ने बहुत बार जवाब दिया है। उन्होंने हर बार यही कहा है। कि मुझे अभी तक यह फ़िल्म ओफर नहीं हुई है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर कभी धूम फ़ोर बनेगी, तो फूल चान्सेस है कि वो फ़िल्म शाहरुख खान के साथ ही बनेगी। क्योंकि शाहरुख खान और YRF का जो बॉन्ड है। वो काफी खतरनाक है। और वैसे YRF अपनी सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ तो शाहरुख खान के साथ ही करना चाहेंगे।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार के फैन्स भी बहुत बार सोशल मीडिया पर कहते रहते हैं कि अक्षय कुमार को धूम फोर जरूर करनी चाहिए। और अक्षय कुमार को लेकर भी धूम फोर के फैन मेड ट्रेलर बने है। अक्षय कुमार की जब सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। तो उसमें एक बाइक का एक्शन सीन था। जिसमे अक्षय कुमार बाइक पर बहुत ही ज्यादा अच्छे लग रहे थे। तो उसी सीन को सोशल मीडिया पर डालकर लिखा जाता है कि अक्षय कुमार को डेफिनेट्ली धूम फोर करनी चाहिए। वो इस फ़िल्म के लिए काफी परफेक्ट है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कभी धूम फोर अक्षय कुमार के साथ बनेगी। और ये लगभग सभी स्टार्स के फैंस कहते रहते हैं कि उनके स्टार के साथ धूम फ़ोर बननी चाहिए।

पहली धूम 2004 में आई थी। जिसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपडा थे। धूम की हर फ्रेंचाइज़ में अभिषेक बच्चन और उदय चोपडा रहते हैं। बस मेन लीड एक्टर चेंज होता रहता है। और धूम फ़िल्म बहुत बड़ी हिट रही। और इस फ़िल्म के बाद इंडिया के यूथ में बाइक को लेकर काफी क्रेज आ गया था। फ़िल्म को लोगों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया। इसीलिए इस फ़िल्म के दूसरे पार्ट को तुरंत बनाया गया। और धूम टू 2006 में रिलीज हुई। जिसमे ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन थे। और फिर तीसरे पार्ट धूम थ्री में आमिर खान और कैटरीना कैफ़ थी। और सबसे अच्छी बात ये है कि इस फ्रेंचाइज़ के तीनों ही पार्ट बहुत बड़े हिट रहे। और अब फैंस इस फ़िल्म के चौथे पार्ट धूम फोर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। तो हम उम्मीद करते हैं की YRF बहुत जल्द इस फ़िल्म की ऑफिसियल अनाउंसमेंट करें। और जल्द से जल्द Dhoom 4 बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *