आज हम बात करते हैं इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े क्लेश के बारे में, जो हुआ था। Gadar Vs Lagaan के बीच मे। ये फ़िल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा क्लेश माना जाता है। और सबसे अच्छी बात ये है कि ये दोनों ही फ़िल्में बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर रही। आज जब भी फिल्मों के बड़े क्लेशों की बात होती है तो इन दोनों फिल्मों का नाम जरूर लिया जाता है। दोनों ही फ़िल्में काफी आइकॉनिक है। दोनों ही फ़िल्में आज भी लोगों को काफी पसंद है। 23 साल पहले ये क्लेश हुआ था। तो आइये बात करते हैं कि इन दोनों फिल्मों के क्लैश में कौनसी फ़िल्म ने कितने करोड़ की कमाई की और कौनसी फ़िल्म कमाई के मामले में आगे है। सबसे पहले हम गदर फ़िल्म के बारे में बात करते है।

1.गदर:-

Gadar Boxoffice Collection

गदर फ़िल्म में सनी देओल,अमिशा पटेल और अमरीश पुरी थे। यह एक लव स्टोरी एक्शन फ़िल्म है। फ़िल्म में सनी देओल तारा सिंग का रोल निभा रहे है। और अमीषा पटेल शकीना के रोल में है। सनी देओल हिंदुस्तान का है। और अमीषा पटेल पाकिस्तान की है। फिर तारासिंग यानी सनी देओल को सकीना यानी अमीषा पटेल से प्यार हो जाता है। और अमरीश पुरी इस फ़िल्म में शकीना के पिता के रोल मे है। जो पाकिस्तान के रहने वाले है। दोनों हिंदुस्तान पाकिस्तान के होने के कारण इनके जीवन में काफी मुश्किलें आती है। तारासिंग इसमें ट्रक ड्राइवर है। फ़िल्म में तारा सिंग अपनी पत्नी सकीना को लाने पाकिस्तान जाते है। तारासिंग सकीना को पाकिस्तान से हिंदुस्तान ले तो आते हैं लेकिन उनको इसी बिच काफी मुश्किलें सहनी पड़ती है। फ़िल्म में तारासिंग और सकिना का एक बेटा भी होता है जिसका नाम है चरणजीत। फ़िल्म में हिंदुस्तान और पाकिस्तान का एंगल था, इसी के कारण इस फ़िल्म को बहुत ज्यादा पसंद भी किया गया था। जब ये फ़िल्में रिलीज हुई थी। तब इस फ़िल्म को बहुत सारी कंट्रोवर्सीज सहनी पड़ी थी। लेकिन फ़िल्म में दम था। इसलिए ये फ़िल्म उस टाइम की एक बहुत बड़ी हिट रही।

इस फ़िल्म की कहानी तो अच्छी थी, और इसके साथ इस फ़िल्म का जो म्यूजिक था वो भी काफी अच्छा था। आज भी इस फ़िल्म का म्यूजिक एक बहुत बड़ा हिट है। बहुत सारी जगहों पर आज भी इस फ़िल्म का म्यूजिक बजता है। फ़िल्म जितनी बड़ी हिट थी। उतने ही बड़े हिट सॉन्ग थे। अगर फ़िल्म मे म्यूजिक अच्छा होता है। तो फ़िल्म को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। और इस फ़िल्म के गाने फ़िल्म की आत्मा थे। क्योंकि सारे गाने सिचुएशन पर आते हैं। जिनके साथ आप रिलेट करते हो। इस फ़िल्म में सनी देओल के दमदार देशभक्ति वाले डायलॉग्स भी थे। जिनको सुनकर आपके अंदर घुसबम आ जाते है। फ़िल्म में विलन अमरीश पुरी को दिखाया गया था। फिल्म का हीरो जितना दमदार था। उतना ही दमदार विलन भी था। अमरीश पुरी ने बहुत ही अच्छा काम किया था। 

अब हम बात करते हैं इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 1.3 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन 1.27 करोड़ की कमाई की, तिसरे दिन 1.60 करोड़ की कमाई की, चौथे दिन 1.45 करोड़ की कमाई की, पांचवे दिन 1.29 करोड़ की कमाई की, छठवें दिन 1.15 करोड़ की कमाई की और फिर सातवें दिन 1.05 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फ़िल्म ने अपने पहले वीक में 9.16 करोड़ की कमाई की। और इस फ़िल्म ने लाइफटाइम अपने इंडिया मे 76 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड 132 करोड़ की कमाई की। 

फ़िल्म इतनी बड़ी हिट होने के कारण 22 साल बाद इसका सिक्वल भी बनाया गया। जो पिछले साल रिलीज हुआ था। पहले पार्ट की तरह गदर 2 भी एक बहुत बड़ी हिट रही। और इस फ़िल्म ने अपने लाइफटाइम 500 करोड़ प्लस की कमाई की। और इस फ़िल्म से सनी देओल ने एक बहुत बड़ा कमबैक किया। किसी ने भी नहीं सोचता था। कि ये फ़िल्म इतनी ज्यादा कमाई करेगी। इस फ़िल्म के कलेक्शन ने सबको चौंका दिया। और गदर 2 के हिट होते ही सनी देओल के पास फिल्मों की लाइन लग चुकी है। और अब उनकी बेक टू बेक फ़िल्में आने वाली है।

2.लगान:-

Lagaan Boxoffice Collection

फ़िल्म में आमिर खान ने भुवन का किरदार निभाया था। फ़िल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म क्रिकेट पर आधारित थी। फ़िल्म की कहानी रानी विक्टोरिया के ब्रिटिश राज की थी। गांव में सूखा पड़ जाता है। किसान लगान कम करने की मांग करते। तो इसके लिए ब्रिटानी अफ्सर एक प्रस्ताव प्रस्तुत करते है। अगर सभी गांववासी ने क्रिकेट के खेल में इन लोगों को हरा दिया तो लगान माफ़ कर दिया जाएगा। और फिर फ़िल्म में किस प्रकार से आमिर खान की टीम खेलती है। यही हमें इस फ़िल्म में दिखाया गया है। पूरी फ़िल्म एक गांव पर आधारित है। फ़िल्म में बहुत सारे इमोशनल मोमेंट्स भी है। और ये पूरी फ़िल्म कंटेंट ओरिएंटेड थी। इसीलिए इस फ़िल्म को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। और फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर चल गई।

अब हम बात करते हैं कि लगान फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। तो इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 1 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन 1.20 करोड़ की, तीसरे दिन 1.05 करोड़ की, चौथे दिन 0.95 करोड़ की, पांचवें दिन 0.90 करोड़ की, छठवें दिन 0.82 करोड़ की कमाई की और सातवें दिन 0.75 करोड़ की कमाई की। और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह 6.67 करोड़ की कमाई की। और फ़िल्म ने अपने लाइफटाइम इंडिया में 34 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड 58 करोड़ की कमाई की। 

लगान गदर फ़िल्म के साथ रिलीज होने के बावजूद भी ये फ़िल्म बहुत बड़ी हिट रही। गदर ने लाइफ टाइम 76 करोड़ की कमाई की और लगान ने 34 करोड़ की कमाई की। कमाई के मामले में गदर फिल्म ने लगान से ज़्यादा की। और इस क्लेश में विनर गदर साबित हुई। लेकिन ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट है। इस क्लेश में सनी देओल और आमिर खान दोनों आमने सामने थे। और दोनों ने एक दूसरे के साथ क्लैश किया था। इसलिए आज भी सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैन्स के बीच बातचीत होती रहती है। लेकिन अब फाइनली आमिर खान और सनी देओल दोनों लाहौर 1947 फ़िल्म में एकसाथ आ रहे है। आमिर खान के प्रोडक्शन के द्वारा इस फ़िल्म को बनाया जा रहा है। फ़िल्म में आमिर खान का केमियो है। और सनी देओल मैंन लीड रोल में है। और बहुत जल्द ये फ़िल्म थिएटर में आने वाली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *