हेरा फेरी थ्री एक ऐसी फ़िल्म है। जिसका इंतजार हर एक स्टार का फैन कर रहा है। लेकिन ये फ़िल्म बनने का नाम भी नहीं ले रही है। इसका लास्ट पार्ट फिर हेरा फेरी आज से 18 साल पहले रिलीज हुआ था। और इस फ़िल्म का तीसरा पार्ट बनाने की बहुत बार मेकर्स ने कोशिश की। लेकिन किसी ना किसी कारण से इस फ़िल्म का तीसरा पार्ट नहीं बन पाता है। कभी इस फ़िल्म की राइट्स की प्रॉब्लम आ जाती है। तो कभी कोई न्यू कॉन्ट्रोवर्सीज खड़ी हो जाती है। और फिर से फ़िल्म बंद हो जाती है। इस फ़िल्म की 2015 में एक ऑफिसियल अनाउंसमेंट की गई थी। जिसमें सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन थे। इसकी अनाउंसमेंट के लिए एक इवेंट रखा गया था। लेकिन फिर कुछ कारणों से ये फ़िल्म बंद हो गई। और आज इस बात को 9 साल हो चूके। और आज तक ये फ़िल्म नहीं बनी है। और सबसे इंटरेस्टिंग बात तो ये है कि हर साल इस फ़िल्म से एक नई रूमर्स आती है। की अब ये फ़िल्म बन रही है।

पिछले साल ही इस फ़िल्म से दो ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने आए थे। जिसमें अक्षय कुमार ने खुद सामने आकर बताया था कि मैं यह फ़िल्म नहीं कर रहा हूँ। उन्होंने रीज़न बताया कि उनको स्क्रिप्ट इतनी ज्यादा अच्छी नहीं लगी है। और उन्हें लगता है कि वो ये फ़िल्म नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने इस फ़िल्म को रिजेक्ट कर दिया। फिर बहुत सारे ट्विटर पर ट्रेंड चलाए गए। कि अक्षय कुमार को ये फ़िल्म करनी चाहिए। और हम इस फ़िल्म में सिर्फ अक्षय कुमार को देखना चाहते हैं। ओर जो अक्षय कुमार का आइकॉनिक करेक्टर राजू है। उसको ऐसे जाते हुए नहीं देख सकते है। फैन्स चाहते थे कि राजू का रोल सिर्फ अक्षय कुमार ही करें। और फिर अक्षय कुमार के इस स्टेटमेंट के बाद, इस फ़िल्म के एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म किया था कि हेरा फेरी थ्री में राजू का रोल कार्तिक आर्यन करेंगे। फैंस ने कार्तिक आर्यन को ट्रोल करना स्टार्ट कर दिया। उनका कहना था कि राजू का रोल कोई नहीं निभा सकता है। ओर उनके बचपन की जो मेमोरीज राजू से या हेरा फेरी सीरीज से जुड़ी थी। वो पूरी तरह से खराब हो जाएगी। और इसमें कोई डाउट भी नहीं है कि हेरा फेरी थ्री में राजू का रोल सिर्फ अक्षय कुमार ही निभा सकता है।

इसी कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच सुनील शेट्टी का भी स्टेटमेंट आया। सुनील शेट्टी ने कहा की हेरा फेरी थ्री अक्षय कुमार के बिना नहीं बन सकती है। और अगर अक्षय कुमार के बिना हेरा फेरी थ्री बनती है तो फिर वो हेरा फेरी थ्री रहेगी नहीं। और फैन्स एक्सेप्ट ही नहीं कर पाएंगे राजू के रोल में किसी और एक्टर को। और रियल में ये बात एकदम सच भी है। इतना सबकुछ होने के बाद फिर से मेकर्स ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया। और अक्षय कुमार ने फैंस को ध्यान में रखते हुए इस फ़िल्म को साइन कर लिया। सब कुछ एकदम सही हो गया। और फिर फ़िल्म के लिए एक प्रोमो शूट किया गया। वो प्रोमो ऑफिसियल अनाउंसमेंट का था। जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल थे। और अक्षय कुमार पूरे राजू के रोल में थे। अक्षय कुमार राजू की फेवरेट शर्ट मे थे। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। तो अक्षय कुमार ने वही सेम शर्ट और सेम उसी लुक में ये प्रोमो शूट किया था। और इन तीनों की एक फोटो भी सेट से बाहर आई थी। जिसमे हमें फिर से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक साथ देखने को मिले थे। जिससे फैन्स बहुत ज्यादा खुश हो गए। 

Hera Pheri is Nostalgia For Everyone

सब कुछ एकदम सही चल रहा था। फिर एक नई खबर सामने आई। जिसमें बताया गया था कि हेरा फेरी थ्री को फरहाद समजी डायरेक्ट करने वाले है। और फरहाद समजी का नाम आते ही फैन्स फिर से भड़क गए। क्योंकि जीस फ़िल्म से फरहाद समजी का नाम जुड़ता है। उस फ़िल्म के बुरे दिन उसी टाइम से स्टार्ट हो जाते हैं। और फिर फ़िल्म की उलटी गिनती कन्फर्म समझो। अक्षय कुमार ने फरहाद समजी के साथ बच्चन पांडे की अनाउंसमेंट की थी। और उस अनाउंसमेंट पर अक्षय कुमार के फैन्स ने कह दिया था कि अक्षय कुमार को ये फ़िल्म नहीं करना चाहिए। फिर भी अक्षय कुमार ने ये फ़िल्म करी। और फ़िल्म का क्या हाल हुआ वो आप सबको पता है। फ़िल्म एकदम पूरी तरह से डिजास्टर हो चुकी थी। उसके बाद फिर से फरहाद समजी का नाम सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से जुड़ा। तो फ़िल्म की शूटिंग स्टार्ट होने से पहले ही सलमान खान के फैंस ने खुद ट्विटर पर ट्रेंड कराया की सलमान खान को ये फ़िल्म नहीं करना चाहिए। और इस फ़िल्म को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने लगातार बहुत सारे ट्विटर पर ट्रेंड भी चलाएं। और ये ट्रेंड महीनों तक चला। लेकिन फैंस की आवाज किसी ने नहीं सुनी। जब फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई। तो इस फ़िल्म का परिणाम वही हुआ जो फैंस ने ट्यूटर पर ट्रेंड कराकर महीनों तक कहा था। कि ये फ़िल्म नहीं चलने वाली है। और रिज़ल्ट भी यही हुआ। ये फ़िल्म भी बहुत बड़ी डिज़ास्टर हुई। और इसके बाद सलमान खान को भी बहुत ज्यादा ट्रोलिंग सहनी पड़ी। 

जब फैंस ने बार-बार कहा की हमें फरहाद समजी हेरा फेरी थ्री फिल्म में नहीं चाहिए। तो फिर जो प्रोमो उन्होंने शुट किया था। वो आज तक रिलीज नहीं हुआ। और अभी उस प्रोमो को शुट हुए एक साल हो चूका हैं। आज तक इस फ़िल्म का कोई अता पता नहीं है। किसी को भी नहीं पता कि ये फ़िल्म कब बनेगी, कब रिलीज होगी और कब शूटिंग स्टार्ट होगी। अब ये फ़िल्म फिर से कुछ रीजन्स की वजह से बंद हो गई है। और ये एक ऐसी फ़िल्म है। जब तक ये थिएटर में रिलीज ना हो जाए। तब तक इस फिल्म पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। कि ये फ़िल्म बनेगी। और अगर ये फ़िल्म कभी बन जाती है। तो ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं होगा। जो ये फ़िल्म नहीं तोड़ेगी। तो अभी हमें इस फ़िल्म का इंतजार करना होगा। कि यह फ़िल्म कब तक बनेगी। फिलहाल इस फ़िल्म के बारे में किसी को भी कुछ भी नहीं पता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *