आज हम बात करेंगे कि कैसे आप instagram पर Grow सकते हो। हम जिन तरीकों के बारे में बात करेंगे वो काफी जेन्यूइन है। वैसे हम इंस्टाग्राम पर Third Party के द्वारा भी Followers बढ़ा सकते हैं। लेकिन यह फॉलोअर्स फेक होते हैं जो हमें दिखते तो हैं लेकिन किसी काम के नहीं होते हैं। इसलिए मेरी आपको सलाह ये है कि आप इन चक्करो में ना पड़े। तो इसलिए मैं आपको जो भी बताऊंगा वो Genuine है और आप इन तरीकों को फोलो करके बहुत ही कम टाइम में अच्छे खासे फॉलोअर्स गेन कर सकते हो। हमें किसी भी प्लेटफोर्म पर ऑडियंस को लाने के लिए हमें अच्छा कंटेंट बनाना होगा। और अच्छे कंटेंट के लिए हमें मेहनत करनी पड़ेगी। हम इंस्टाग्राम के अलावा भी किसी भी प्लेटफोर्म पर सिर्फ अच्छा कंटेंट बनाकर ही Grow हो सकते हैं और यही एक इकलौता तरीका है जो जेन्यूइन है।

जब पहले इंस्टाग्राम आया था तब हम सिर्फ इंस्टाग्राम पर फोटो ही पोस्ट कर सकते थे। तो उस टाइम फेसबुक काफी ट्रेंड में था। और फेसबुक भी फोटोज के लिए जाना जाता था। तो इंस्टाग्राम को वो रिच नहीं मिल पाई। जो फेसबुक के पास ऑलरेडी थी। इसलिए आपने देखा होगा कि पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से लोग इतना ज्यादा फेमस नहीं हो पाते थे। इंस्टाग्राम पर उन्हीं के फॉलोअर्स होते थे। जो या तो यूट्यूबर होते थे। या फिर उन्होंने किसी और प्लेटफॉर्म के द्वारा ऑडियंस बनाई हो। ऐसे बहुत ही कम लोग थे। जिन्होंने सिर्फ इंस्टाग्राम से स्टार्ट किया और इंस्टाग्राम पर फेमस हो गए। इंस्टाग्राम का जो मार्केट था। वो ऑलरेडी फेसबुक ने कैप्चर किया हुआ था। और उस टाइम इंस्टाग्राम की रिच भी बहुत कम थी। लेकिन फिर लोगों ने टिक टॉक पर शॉर्ट्स वीडियो बनाना स्टार्ट किये। और टिक टॉक बहुत ही कम टाइम में इंडिया में बूस्ट हो गया। टिक टॉक का क्रेज इस लेवल पर बढा की की लोगो ने एक दिन में 10 वीडियो भी बनाने लगे थे। और सारे वीडिओज़ ट्रेड में रहते थे। हालांकि टिक टॉक पर ज्यादा क्रिंज वीडियो ही चलते थे। और वहाँ पर बहुत सारे लोगों ने सिर्फ लिप्सिंग करके अपना करियर बना लिया। मिलियंस में फॉलोअर्स ले लिए। जीतने भी जो टिक टॉक क्रिएटर्स थे। उनको सब को महंगी स्पॉन्सरशिप मिलना भी स्टार्ट हो चुकी थी। इसलिए वहाँ पर क्रिएटर्स लाखों में कमाने लगे। टिक टॉक का क्रेज काफी खतरनाक आया। लेकिन फिर धीरे धीरे वहाँ पर लोग कुछ गलत वीडियोस भी बनाने लग गए थे। जिनकी वजह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। और उसके बाद कुछ सिक्योरिटी रीजन्स के कारण इसे इंडिया में बैन कर दिया।

टिक टॉक के बैन होते ही इंस्टाग्राम ने रील्स का फीचर लॉन्च किया। जिसमें आप टिक टॉक की तरह इंस्टाग्राम पर भी शॉर्ट्स वीडियो बना सकते हो। इसलिए जीतने भी जो टिक टॉक क्रिएटर्स थे। वो इंस्टाग्राम पर आ गए। और बहुत जल्द ही इंस्टाग्राम का ये रिल फीचर काफी बूम हो गया। और आज के टाइम में इंस्टाग्राम पर रील्स काफी ट्रेन्ड में है। अगर आप रील बनाते हो तो आप बहुत जल्द ग्रो हो सकते हो। पहले अगर आप यूट्यूबर थे या फिर किसी और प्लेटफार्म पर ऑडियंस होती थी। तो ही आपके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स होते थे। लेकिन आज ये सब कुछ चेंज हो चुका है। आज बहुत सारे क्रिएटर्स है। जिन्होंने सिर्फ इंस्टाग्राम से ही शुरुआत किया। और आज इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोवर्स हैं। और सिर्फ इंस्टाग्राम से ही अपना करियर बना लिया। आज इंस्टाग्राम पर भी उन्हें बहुत महंगी स्पॉन्सरशिप मिलती है। जिससे आज वो अच्छा खासा कमा रहे हैं। और अब उनकी जो इंस्टाग्राम पर ऑडियंस है। उसे वो दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी लेकर जा रहे हैं। आज ऐसे बहुत सारे क्रिएटर्स हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम से स्टार्ट किया और अब वो इंस्टाग्राम के थ्रू यूट्यूबर भी बन चूके हैं और पहले इसका उल्टा होता था। लोग यूट्यूबर बनने के बाद इंस्टाग्राम पर आते थे। जिनकी वजह से उनको इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स मिल जाते थे। शॉर्ट्स वीडियो को ज्यादातर Cringe माना जाता है। टिक टॉक की वजह से। लेकिन आज आपको इंस्टाग्राम रिल्स पर Quality Videos भी देखने को मिल जाएंगे। आज इंस्टाग्राम पर बहुत सारे ऐसे क्रिएटर्स है। जो इन्फॉर्मेशन और लर्निंग वीडियो भी बनाते। और ये वीडियो काफी क्रियेटिव तरीके से बनाते है। ऑडियंस को देखने में भी मज़ा आता है

Make Creative Reels

इंस्टाग्राम पर कॉमेडी और मिम्स वाली रिल्स भी बहुत ज्यादा चलती है। ओर ये रिल सिर्फ एक मिनट की होती है। क्रिएटर्स इस एक मिनट की रील्स को बहुत ही कम टाइम में इंटरटेनमेंट तरीके से बनाते है। जिन्हें देखने में काफी मज़ा आता है। और आज इंस्टाग्राम शॉर्ट्स विडियोज में नंबर वन प्लेटफॉर्म बन चुका है। आज जो भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वो इंस्टाग्राम पर रिल्स जरूर बनाते है। कोविड के बाद लोगों में Patience बिल्कुल भी नहीं है इसलिए आज शॉर्ट्स वीडियोस काफी ट्रेन्ड मे है। तो आप एक मिनट का वीडियो बनाकर लोगों के साथ अपना नॉलेज, इन्फॉर्मेशन और अपना एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हो। आपको बस एक निच पर कंटेंट बनाना है। और उसके बाद आपको उस नीच मे जितनी भी नॉलेज है। बस आपको उसमे कुछ Creativity लगाकर रील्स बनानी है। आप ज्यादा नहीं तो कम से कम हर दिन एक इंस्टाग्राम पोस्ट और एक रील्स तो रोजाना अपलोड करे। और जितनी भी जो इंस्टाग्राम पर ट्रेंड चलते है। उन सब ट्रेंड्स पर रील्स जरूर बनाएं। और बाकी रिल्स की तरह उसमें कुछ नया करने की कोशिश करें। अगर आप कुछ नया और क्रिएटिव तरीके से उस रिल को बनाते हो, तो रील जरूर वायरल होंगी। अगर आपकी एक दो रील्स वायरल हो जाती है। तो आप के लिए इंस्टाग्राम पर ग्रो करना बहुत ही आसान हो जाता है। और फिर आपको इंस्टाग्राम का एल्गोरिथम भी साथ देता है। अगर आप अच्छी रील्स बनाओगे तो उसी हिसाब से आपको अच्छी स्पॉन्सरशिप भी मिलेगी। और आप इंस्टाग्राम के थ्रू अच्छी खासी कमाई कर सकते हो। इसे एज ए सोशल मीडिया इनफ्ल्यूएंसर फुल टाइम कर सकते हो। अगर आप पूरी मेहनत से किसी भी नीच पर अच्छा Content बनाओगे तो आप बहुत ही कम टाइम में इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे Followers को Gain कर लोगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *