नीतीश तिवारी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फ़िल्म रामायण बनाए जा रहे हैं। और इस फ़िल्म मे मैन लीड एक्टर रणबीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी सीता जी का किरदार निभाएंगी। साउथ के सुपरस्टार यश इसमें रावण बनेंगे। सनी देओल को हनुमान जी के रोल के लिए साइन किया गए। लारा दत्ता को केकयी का रोल और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर नीतेश तिवारी पिछले पांच सालों से काम कर रहे है। और पिछले कुछ महीनों से इस फ़िल्म को लेकर लुक टेस्ट भी चल रहे है। इस फ़िल्म में होने वाले एक्टर रिहर्सल भी कर रहे। फ़िल्म का प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। और अब फाइनली ये फ़िल्म इसी महीने फ्लोर्स पर जाने वाली है। फिल्म का पहला शेड्यूल मार्च से जुलाई तक चलेगा। इस शेड्यूल में रणबीर कपूर और साई पल्लवी शूटिंग करेंगे।

अब फाइनली नितेश तिवारी इस फ़िल्म की ऑफिसियल अनाउंसमेंट करने वाले है। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को रामनवमीं के अवसर पर इस फ़िल्म की अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। राम नवमी से अच्छा मौका इस फ़िल्म को अनाउंसमेंट करने का नहीं होगा। 17 अप्रैल को इस फ़िल्म की पूरी स्टार कास्ट और रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। और ये फ़िल्म तीन पार्ट्स में बनेगी। और इसके पहले पार्ट की शूटिंग इसी महीने स्टार्ट कर दी जाएगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2025 में रिलीज होगा। पहले पार्ट में रणबीर कपूर यानी कि राम और साई पल्लवी यानी की सीताजी को दिखाया जाएगा। रावण यानी कि यश की आपको कुछ ग्लिंप्स देखने को मिलेगी। और सेकंड पार्ट में यश पूरी फ़िल्म में होने वाले। और इसके तीसरे पार्ट में रणबीर कपूर Vs रावण होने वाला है। यानी की राम Vs रावण का युद्ध देखने को मिलेंगा। यानी की तीनों ही पार्ट को देखना काफी एक्साइटिंग होगा।

Ramayana

रामायण इंडियन सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक फ़िल्म होगी। इस फ़िल्म का स्केल तो बहुत ज्यादा बड़ा होने ही वाला है। और इसके साथ ये फ़िल्म इंडिया की टेक्निकली एडवांस फीचर्स फ़िल्म होने वाली है। इसमें हेवी VFX होगा। इसलिए मेकर्स ने इस फ़िल्म के लिए बेस्ट VFX आर्टिस्ट को भी हायर किया है। इसलिए इस फ़िल्म को बनने में भी बहुत ज्यादा टाइम लगेगा। अभी से इस फ़िल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है। ओर अब ये फ़िल्म तीन पार्ट में बनेगी तो इसका बजट 1000 करोड़ प्लस चला जाएगा। तो हम कह सकते हैं कि अभी के टाइम में इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फ़िल्म यही है।

अभी भी फ़िल्म की कास्टिंग की जा रही है। इस फ़िल्म में लक्ष्मण का किरदार कौन निभाएगा ये अभी तक बाहर नहीं आया है। लेकिन इतना तो तय है कि इसमें कोई बड़ा एक्टर ही होगा। लेकिन इस फ़िल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, और लारा दत्ता कन्फर्म होने वाले। और ये स्टारकास्ट भी अपने आप में एक बहुत बड़ी स्टार कास्ट है और इस फ़िल्म के लिए बॉबी देओल से भी बातचीत चल रही है। बोबी देओल को इस फ़िल्म में कुंभकर्ण के लिए कास्ट किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है। अगर ऐसा होता है तो हमें एक बार फिर से सनी देओल और बॉबी देओल दोनो एक फ़िल्म में देखने को मिल सकते हैं। अब ये तो रामनवमीं पर ही क्लियर होगा की इसमें बॉबी देओल होंगे या नहीं होंगे। लेकिन फिलहाल रूमर्स बहुत ज्यादा चल रही है।

लास्ट ईयर 2023 में रामायण पर आदिपुरूष फिल्म आई थी। जिसमें प्रभास भगवान श्री राम और कृति सेनॉन ने सीताजी का रोल निभाया था। फ़िल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया था। और ये फ़िल्म बहुत बड़ी डिज़ास्टर रही। इस फ़िल्म के पहले टीजर से ही लोगों ने इस फ़िल्म को बहुत ज्यादा ट्रोल किया था। और जब पूरी फ़िल्म रिलीज हुई तो लोगों ने बुरी तरह से इस फ़िल्म को ट्रोल किया और इस फ़िल्म को बैन करने की मांग की। और फ़िल्म के डायरेक्टर ओम राउत को बहुत हेट मिला। लोगों को इस फ़िल्म में कुछ भी पसंद नहीं आया। इस फ़िल्म में लोगों को हनुमान जी का लुक्स बिल्कुल पसंद नही आया। और रावण के लुक के बारे में तो बहुत सारी चर्चाएं हुईं। फ़िल्म का VFX बहुत ही ज्यादा खराब था। इसका VFX एक वीडियो गेम की तरह लग रहा था। फ़िल्म के डायलॉग्स पर लोग बहुत ज्यादा भड़क गए। और बाद में इसके डायलॉग चेंज भी किये गए। लेकिन फिर भी इस फ़िल्म को कुछ भी फायदा नहीं हुआ। और ये फ़िल्म इंडियन सिनेमा की एक बहुत बड़ी डिज़ास्टर हो गयी। फ़िल्म के डायरेक्टर ओम राउत के पास इतना बड़ा सब्जेक्ट था। उसके बावजूद भी वो फ़िल्म बनाने में नाकामयाब हुए। जब लोगों ने फ़िल्म को ट्रोल किया तो मेकर्स ने मॉडर्न रामायण बताकर लोगों को बेवकूफ बना दिया। 

नीतेश तिवारी से वो गलती नहीं हो, जो ओम राउत ने आदिपुरूष में की थी। इसके लिए वो पिछले पांच सालों से बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे है। नितेश तिवारी इस फ़िल्म में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसीलिए बहुत सारे लुक टेस्ट और ऐक्टर्स के रिहर्सल महीनों से चल रहे है। नीतेश तिवारी सारे एक्ट्रेस का लुक पहले वाली रामायण की तरह ही रखेंगे। और जितना हो सके उतना फ़िल्म को रियल रखने की कोशिश करेंगे। फ़िल्म के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। नीतेश तिवारी के लिए, ये फ़िल्म कोई ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं होने वाली है। इसलिए वह हर एक कोशिश करेंगे,  जिससे फ़िल्म बहुत बड़ी सक्सेज हो। फिल्म पर पैसा पानी की तरह बहाया जाएगा। 

फ़िल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर की हाल ही में एनीमल रिलीज हुई है। जिसने सबको चौंका दिया है। और ये फ़िल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म हुई है। अभी रणबीर कपूर के करियर का सबसे बेस्ट टाइम चल रहा है। और उनके लाइन अप में अभी बहुत सारी बड़ी बड़ी फ़िल्में है। ऐनिमल फ़िल्म की सक्सेस के बाद इसका दूसरा पार्ट एनीमल पार्क बनेगा। जिसके लिए ऑलरेडी रणबीर कपूर साइन कर लिए गए है। और इसके अलावा रणबीर कपूर के पास संजय लीला भंसाली की फ़िल्म लव एंड वॉरस् भी है। जिसमें उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल है। राजकुमार हिरानी ने भी एक फ़िल्म रणबीर कपूर को ऑफर की है। अयान मुखर्जी ब्रह्मास्त्र टू भी बनाने वाले है। तो हम कह सकते है की अभी उनके पास जो फ़िल्म है वो एक से बढ़कर एक हैं।

और इसी महीने से रणबीर कपूर रामायण की भी शूटिंग स्टार्ट कर देंगे। इसका पहला शेड्यूल मुंबई में ही होगा। और ये फ़िल्म दिवाली 2025 में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *