Salman Khan Next Film:-

सलमान खान की Next Film कौन सी होगी ? आजकल यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी लास्ट रिलीज फ़िल्म Tiger 3 थी। जो बॉक्स ऑफिस पर इतना कुुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फ़िल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद थी। क्योंकि ये सलमान खान की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म “टाइगर जिंदा है” का नेक्स्ट पार्ट था। तो उम्मीद थी कि ये फ़िल्म कम से कम Tiger Zinda Hai का रिकॉर्ड तो जरूर तोड़कर, सलमान खान की करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म बन जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। और अभी 2024 आ गया है, लेकिन सलमान खान ने अपनी नेक्स्ट फिल्म की कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। अभी सलमान खान बहुत लंबे टाइम से ब्रेक पर। तो इसी बीच उनका नाम बहुत सारे डायरेक्टरों के साथ जोड़ा जा रहा है। कि सलमान खान की नेक्स्ट फ़िल्म इस डायरेक्टर के साथ हो सकती है या फिर उस डायरेक्टर के साथ हो सकती है। तो आइये इस आर्टिकल में हम बात करते हैं सलमान खान की नेक्स्ट फ़िल्म कौनसी हो सकती है? वैसे तो बहुत सारी फ़िल्में हैं जो सलमान खान करने वाले। लेकिन फिलहाल दो फ़िल्में ऐसी हैं जो सलमान खान ने साइन कर ली है हैं। जो डेफिनेटली बनने वाली है। तो आइये उन दोनो फिल्मों के बारे में बात करते है।

1. The Bull:-

Salman Khan & Karan Johar Film

सलमान खान ने 2023 में ही इस फ़िल्म को साइन कर लिया था। जिसको विष्णुवर्धन डायरेक्ट करने वाले है। विष्णुवर्धन ने इससे पहले शेरशाह बनाई थी। जो एक बहुत बड़ी हिट रही थी। हालांकि वो फ़िल्म OTT पर रिलीज हुई थी। और उस फ़िल्म को रिस्पॉन्स बहुत ही अच्छा मिला था। और अब वो शेरशाह के बाद सलमान खान को डाइरेक्ट करने वाले है। जिसको Karan Johar अपने Dharma Productions के अंदर प्रोड्यूस करेंगे। और ये फ़िल्म अभी तक अनटाइटल्ड है। लेकिन इसका वर्किंग टाइटल The Bull बताया जा रहा है। और ये आगे जाकर चेंज भी हो सकता है। ये फ़िल्म आर्मी ऑफिसर पर होने वाली है। ये फ़िल्म True Events पर बेस्ड होगी। Salman Khan और Karan Johar इन दोनों के एकसाथ आने की खबर बहुत लंबे टाइम से चल रही है। और अब फाइनली ये दोनों एक साथ आ रहे है। फ़िल्म का प्री प्रोडक्शन चल रहा है। और ये फ़िल्म बहुत जल्द फ्लोर्स पर भी जाने वाली है। और बताया जा रहा है कि ये फ़िल्म जून 2024 मे फ्लोर्स पर जा सकती है।

Salman Khan के लिए ये फ़िल्म गेम चेंजर साबित हो सकती है। क्योंकि बहुत लंबे टाइम से सलमान खान एक प्रकार की वही सेम फ़िल्में कर रहे है। इसलिए उनकी पिछले चार पांच सालों से कोई खास फ़िल्म नहीं आ रही है। और ये फ़िल्म सलमान खान के लिए काफी हटकर होने वाली है। यह फ़िल्म कंटेंट ओरिएंटेड फ़िल्म है। सलमान खान को इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट बहुत ही ज्यादा पसंद आई है। और जीतने भी सलमान खान के फैंस है वो भी चाहते हैं कि सलमान खान इस फ़िल्म को करें। क्योंकि जब भी सलमान खान दूसरे बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करते हैं तो एक बेहतरीन फ़िल्म बनकर आती है। इसलिए फैन्स बहुत ज्यादा खुश है। कि सलमान खान इस फ़िल्म को कर रहे है। बहुत जल्द इस फ़िल्म की Official Announcement भी हो सकती है। लेकिन सलमान खान ने इस फ़िल्म को साइन कर लिया है। तो ये फ़िल्म डेफिनेटली बनने वाली है।

2. Salman Khan & Sajid Nadiadwala Film:-

Salman Khan & Sajid Nadiadwala Film

सलमान खान की दूसरी फ़िल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस Nadiadwala Grandson के साथ होने वाली है। और इससे पहले सलमान खान साजिद नाडियाडवाला के साथ Kick फ़िल्म बना चूके हैं। जो एक बहुत ही बड़ी हिट रही थी। सलमान खान की “किसी का भाई किसी की जान” को भी पहले साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों के चलते साजिद नाडियाडवाला ने फ़िल्म बंद कर दी और फिर सलमान खान ने इस फ़िल्म को बनाया। और फ़िल्म बहुत ही बड़ी फ्लॉप रही। लेकिन इससे उनकी दोस्ती पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा। और इसी लिए फिर से एक बार फिर सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला दोनों एक साथ आने वाले है। साजिद नाडियाडवाला इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगे। और इस फ़िल्म को डायरेक्ट Ghajini फ़िल्म के डायरेक्टर A.R. Murugadoss करेंगे, और ये बहुत ही बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उनकी बनाई गजनी फ़िल्म आज भी चर्चा में रहती है। गजनी का क्रेज आज भी काफी लोगों में है। और ये इंडस्ट्री की पहली फ़िल्म थी जिसने 100 करोड़ की कमाई की थी। और सबसे इंटरेस्टिंग बात तो ये है कि सबसे पहले A.R. Murugadoss  ने गजनी फ़िल्म सलमान खान को Offer की थी। लेकिन कुछ कारणों से सलमान खान इस फ़िल्म को नहीं कर पाए और फिर ये फ़िल्म आमिर खान के पास चली गई। और फिर आमिर खान ने जब इस फ़िल्म को किया तो इस फ़िल्म ने इतिहास रच दिया। गजनी का क्रेज एक अलग ही लेवल पर था। और A.R. Murugadoss ने अक्षय कुमार के साथ Holiday फ़िल्म भी बनाई थी।

और अब फाइनली A.R. Murugadoss सलमान खान के साथ फ़िल्म करने वाले है। और ये एक बहुत ही बड़ी एक्शन फ़िल्म है। इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही सलमान खान ने तुरंत इस फ़िल्म को हाँ कर दिया। क्योंकि इस फ़िल्म की जो स्किप्ट है वो बहुत ही बेहतरीन बताई जा रही है। फिलहाल फ़िल्म का प्री प्रोडक्शन में काम चल रहा है। ये फ़िल्म भी फ्लोर्स पर बहुत जल्द जाने वाली है। और यह फ़िल्म ईद 2025 में रिलीज होगी।

तो फिलहाल सलमान खान ने ये दो फ़िल्में साइन कर लि है। और इन दोनों फिल्मों में से एक फ़िल्म की शूटिंग बहुत जल्द स्टार्ट करने वाले है। और हो सकता है कि इन दोनों फिल्मों की शूटिंग वो एक साथ भी कर सकते। और ये दोनों ही फ़िल्में 2025 में रिलीज होगी। 

सलमान खान ने सिर्फ इन दो फिल्मों को ही साइन किया है। और ये दोनों फ़िल्में कन्फर्म बनने वाली है। लेकिन इसके अलावा और भी बहुत सारी फ़िल्में है जिनकी बहुत सारी अभी रूमर आ रही है। हाल ही में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने बताया कि वो सलमान खान के साथ शेरखान बनाने वाले है। पिछले 12,13 सालों से इस फिल्म को बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सोहेल खान इस फ़िल्म को बना नहीं पा रहे है। और अब फाइनली उनका कहना है कि इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम पुरा हो गया है। और 2025 में ये फ़िल्म फ्लोर्स पर जा सकती है। और इसके अलावा बताया जा रहा है एटली कुमार भी सलमान खान के साथ एक फ़िल्म करने वाले है। और कुछ लोगों का कहना है कि Dabangg 4 को अटली कुमार डाइरेक्ट करने वाले है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये किसी को नहीं पता। सलमान खान के पास Sooraj Barjatya की फिल्म भी है। इसके अलावा Bajrangi Bhaijaan 2, Dabangg 4 और Kick 2 है। लेकिन ये फ़िल्म कब बनेगी ये किसी को नहीं पता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *