शाहरुख खान के लिए 2023 उनके करियर का सबसे बेस्ट साल रहा। इस साल उन्होंने तीन बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी। 

1.Pathaan:-

Pathaan Releasing On 25 January

इस साल के शुरुआत में 25 जनवरी को उनकी Pathaan रिलीज हुई। जिसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण थी। और इस फ़िल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। जिसकी ओपनिंग 55 करोड़ की लगी थी। इससे पहले इतनी बड़ी ओपनिंग आज तक किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म की नहीं लगी। फ़िल्म का वर्ड ऑफ माउथ भी काफी अच्छा था। इसलिए फ़िल्म लंबी रेस का घोड़ा बन चुकी थी। और फ़िल्म ने टोटल 524 करोड़ की कमाई की हिंदी वर्जन में। और इस फ़िल्म ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। बाहुबली 2 ने हिंदी वर्जन में 512 करोड़ की कमाई की थी। तो पठान 524 करोड़ की कमाई करके ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फ़िल्म बन चुकी थी। और Worldwide इस फिल्म ने 1050 करोड़ की कमाई की। तो हम कह सकते हैं की शाहरुख खान ने पठान से इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा कमबैक किया है। उनकी लास्ट फ़िल्म ZERO थी। जो एक बहुत बड़ी डिजास्टर थी। और उसके बाद शाहरुख ने लगभग 4 साल का ब्रेक लिया। तो जीतने भी शाहरुख खान के फैंस थे। वो सब शाहरुख खान की फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 

हालांकि बहुत सारे लोगो ने तो शाहरुख खान के बारे में ये तक कह दिया था कि उनका करियर अब खत्म हो चुका है। और अब उनका टाइम गया। और उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। लेकिन शाहरुख खान को पता था कि एक बड़ी फ़िल्म से वो इन सब बातों पर ताला लगा देंगे। और ठीक वैसा ही हुआ। और फिर शाहरुख खान की पठान फ़िल्म रिलीज हुई। और पिछली सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ के ये हिन्दी सिनेमा की नंबर वन फ़िल्म बन चुकी थी। पहले शाहरुख खान ने 4 साल का ब्रेक लिया था। तो इसीलिए शाहरुख ने अपने फैन्स के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज़ प्लान किया था। ओर एक साल 2023 में ही तीन बड़ी फिल्मों का गिफ्ट दिया अपने फैंस को। और तीनों ही फ़िल्में एक से बढ़कर एक हैं। जहाँ पठान एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म हो चुकी थी। और अब बारी थी उनकी दूसरी फ़िल्म जवान की।

2. Jawan:- 

Jawan Releasing On 7 September

पठान फ़िल्म की सक्सेस के बाद जवान फ़िल्म का क्रेज और भी बहुत ज्यादा बढ़ चुका था। सब लोगों को शाहरुख खान को देखना था। चाहे वो फ़िल्म कैसी भी हो। इसलिए जवान फिल्म की भी बहुत बड़ी हाइप बन चुकी थी। तो Jawan 7 सितंबर को रिलीज हुई। और इस फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति भी थे। और फ़िल्म को डायरेक्ट किया था अटली कुमार ने। और इस फ़िल्म ने हिंदी वर्जन में 65 करोड़ की ओपनिंग ली थी। और पठान फ़िल्म की 55 करोड़ की ओपनिंग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। यानी की शाहरुख खान ने अपना रिकॉर्ड खुद ही तोड़ दिया। ओर जवान 65 करोड़ की ओपनिंग लेकर बॉलीवुड की नंबर वन फ़िल्म बन चुकी है।और इस फ़िल्म में हिंदी वर्जन में लाइफटाइम 580 करोड़ की कमाई की। और Worldwide 1150 करोड़ की कमाई की। और ये अब तक की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है। शाहरुख खान की सबसे ज्यादा हाइप वाली फ़िल्म पठान थी। लेकिन जवान ने पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। क्योंकि अब शाहरुख खान का क्रेज अलग लेवल पर आ चुका था। 

3. Dunki:-

Dunki Releasing On 21 December

साल के लास्ट में 21 दिसंबर को Dunki रिलीज हुई। जिसको राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। और इसमें हमें विकी कौशल, तापसी पन्नू भी देखने को मिले थे। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी दोनों पहली बार एक साथ आए थे। और राजकुमार हिरानी इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े डायरेक्टर हैं। और उनके साथ इंडिया का नंबर वन एक्टर शाहरुख खान है। तो शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी इन दोनों का कॉम्बिनेशन अपने आप में ब्लॉकबस्टर है। राजकुमार हिरानी मास्टरपीस फिल्मों के लिए जाने जाते। और उनकी सारी फ़िल्में कंटेंट ओरिएंटेड होती है। तो ये फ़िल्म भी एक कंटेंट ओरिएंटेड थी। तो डंकी फ़िल्म ने अपने पहले दिन 29 करोड़ की ओपनिंग ली। ओर ये फ़िल्म अभी भी थिएटर में चल रही है। तो उम्मीद है कि ये फ़िल्म Worldwide 500 करोड़ की कमाई जरूर करेगी। इस फ़िल्म का बजट बहुत ही कम था। तो ये फ़िल्म भी हिट हो चुकी है।

तो इस साल शाहरुख खान की तीन फ़िल्में रिलीज हुईं। और तीनों ही फ़िल्में बहुत बड़ी हिट रही। शाहरुख खान ने 2023 में जितनी कमाई की है, उतनी आज तक किसी भी बॉलीवुड एक्टर ने एक साल में नहीं की है। तो शाहरुख खान ने 2023 मे इतिहास रच दिया है। और इसी के साथ शाहरुख खान ने इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा कमबैक किया। और ऐसा कमबैक आज तक किसी भी एक्टर ने नहीं किया। इसीलिए शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह और किंग कहा जाता है।

शाहरुख खान की फिल्मों का रिकॉर्ड अब शाहरुख खान ही तोड़ सकते हैं। जैसे पठान फ़िल्म रिलीज हुई थी तो वह बॉलीवुड की नंबर वन फ़िल्म बन चुकी थी। तो उस फ़िल्म का रिकॉर्ड भी खुद शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान से तोड़ा। और अभी तक जवान फ़िल्म का रिकॉर्ड किसी ने नहीं तोड़ा। तो उम्मीद कर सकते हैं कि जवान फ़िल्म का रिकॉर्ड भी शाहरुख खान की ही  कोई फ़िल्म तोड़ेगी। हालांकि अभी तक उनकी नेक्स्ट फ़िल्म की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन हम उम्मीद कर सकते है कि बहुत ही जल्द उनकी नेक्स्ट फ़िल्म की अनाउंसमेंट होगी। 

शाहरुख खान की 2024 में तो मुख्य रोल में कोई फ़िल्म नहीं आएगी। उनकी एक फ़िल्म जरूर आएगी। जिसमें उनका Guest Appearance होगा। बताया जा रहा है कि उनका 15-20 मिनट का रोल होगा उस फ़िल्म में। और यह फ़िल्म उनकी बेटी सुहाना खान की होने वाली है। जिसका टाइटल किंग बताया जा रहा है और इस फ़िल्म की शूटिंग भी इसी साल मार्च से स्टार्ट हो जाएगी। फ़िल्म भी इस साल के एंड तक रिलीज हो जाएगी। लेकिन ये प्रॉपर शाहरुख खान की फ़िल्म नहीं है। अब देखते है की वो अपनी खुद की फ़िल्म का अनाउंसमेंट कब करते हैं। और उस फ़िल्म का डायरेक्टर कौन होगा है? इन सब पर एक बहुत बड़ा Question मार्क है।

हालांकि अभी शाहरुख खान की नेक्स्ट फ़िल्म को लेकर बहुत सारी Rumors आ रही है। शाहरुख को बहुत सारे डायरेक्टर ने फ़िल्म ऑफर किया है। इसलिए अभी तक भी उनकी नेस्ट फ़िल्म डिस्कशन लेवल पर है। बहुुत सारे डायरेक्टर से बातचीत चल रही है। जिनमें कुछ साउथ के डायरेक्टर भी हैं। और अभी हाल ही में बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने भी शाहरुख को एक फ़िल्म ऑफर कि है। जो एक रोमेंटिक ड्रामा होने वाली है। लेकिन इस फ़िल्म की भी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। और शाहरुख खान को फराह खान ने भी एक फिल्म ऑफर की है। और भी बहुत सारे डायरेक्टर का नाम सामने आ रहा है। लेकिन अभी तक शाहरुख खान ने कुछ भी साइन नहीं किया है। सब कुछ डिस्कशन लेवल पर है। जैसे ही वो साइन करते है कोई फ़िल्म तो उस फ़िल्म की अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि दो तीन महीनों के अंदर ही उनकी नेक्स्ट फ़िल्म की अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *