सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फ़िल्म योद्धा का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा आपको राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी देखने को मिलेंगे। फ़िल्म को करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के अंदर प्रोड्यूस किया। इससे पहले इस फ़िल्म का एक टीजर भी रिलीज किया गया था। टीजर को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ओर एक सॉन्ग भी आ चुका है। गाने को भी बहुत ही बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। और फाइनली आज इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया। तो आइये इस ट्रेलर के बारे में बात करते हैं।

इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। और उनके आइडल उनके पिताजी है। जो आर्मी में थे। इसलिए सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आर्मी में है। देश की रक्षा करना उनके लिए सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है। और इसका ट्रेलर बहुत ही अच्छा कट किया गया है। ट्रेलर में बहुत सारे सस्पेंस भी दिखाए गए। जो फ़िल्म देखने के लिए एक्साइटमेंट पैदा करते हैं। फ़िल्म की स्टोरी सिंपल नहीं होगी। इसमें बहुत सारे एलिमेंट्स डाले गए है। जो हमे ट्रेलर में भी देखने को मिले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी टीम को किसी कारण से सस्पेंड कर दिया जाता है। अब ऐसा क्या होता हैं जिनकी वजह से इन सब को सस्पेंड किया जाता है, ये एक सस्पेंस रखा गया है। और उसके बाद एक प्लेन हाईजैक हो जाता है। और फिर उसमें फंसे लोगों को सिद्धार्थ मल्होत्रा कैसे बचाते है। ये हमे फ़िल्म में देखने को मिलेगा।

फ़िल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान का भी रेफरेंस दिखाया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा शाहरुख खान का डायलॉग बोलते। और उनका सिग्नेचर पोज करते है। और वो कहते हैं कि बड़े बड़े मिशनों में ऐसी छोटी मोटी गलतियाँ होती रहती है। सेनोरिटा।  फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना का आपको रोमांस भी देखने को मिलेगा। फ़िल्म में दिशा पाटनी भी है। जो एक एयर हॉस्टेज बनी हुई है। ट्रेलर बहुत ही ज्यादा इम्प्रेसिव कट किया गया है। सिधार्थ मल्होत्रा ट्रेलर में बहुत ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। अब लग रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी देशभक्ति वाली फिल्मों की लाइन पकड़ ली है। और ऐसी फ़िल्में उन पर सूट भी कर रही है। इससे पहले उन्होंने एक देशभक्ति फ़िल्म शेरशाह भी बनाई थी। जिसको ऑडियंस के द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट कियारा आडवाणी थी। फ़िल्म बहुत इमोशनल ओर देशभक्ति वाली थी।

Yodha Trailer

जहाँ सिद्धार्थ मल्होत्रा लगातार बहुत सारी फ्लॉप फ़िल्में दे रहे थे। और फिर उनकी शेरशाह फिल्म रिलीज हुई। जिसने सिद्धार्थ मल्होत्रा की इमेज चेंज कर दी। और लोगों के द्वारा उनको बहुत सारी एप्रीशिएशन भी मिली। और इस फ़िल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी से भी मिले। जो आज उनकी पत्नी है। लोगों के द्वारा इन दोनो की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। और कियारा आडवाणी भी आज इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने भी बहुत सारी हिट फिल्मों में काम किया हैं। जैसे कबीर सिंग, गुड न्यूज, बुलबुललिया थ्री। कबीर सिंग फ़िल्म के बाद कियारा आडवाणी को बहुत सारी फ़िल्में ओफर हुई। अभी वो रणवीर सिंह की आने वाली फ़िल्म डॉन थ्री में भी लीड एक्ट्रेस हैं। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ़िल्म से की थी। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा वरुण धवन भी थे। और आलिया भट्ट मैंन लीड एक्ट्रेस थीं। और ये डेब्यू काफी सक्सेसफुल रहा। करण जौहर ने इन सब को लॉन्च किया था। और ये फ़िल्म हिट रही थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसके बाद एक विलन की, जिससे उनको बहुत ज्यादा फायदा मिला। और उनके काम को काफी पसंद किया गया। इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट श्रद्धा कपूर थी। एक विलन फ़िल्म का म्यूजिक बहुत ही अच्छा था। आज भी ये म्यूजिक काफी हिट है। इस फ़िल्म के बाद उन्होंने बहुत सारी गलत फ़िल्में भी चुनी। जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अच्छे एक्टर हैं। लेकिन उनको वैसी फ़िल्में नहीं मिल पा रही जैसे वो डिज़र्व करते है। शेरशाह फ़िल्म के बाद वो फिर से चर्चा में आये। और इस फ़िल्म को भी करण जौहर ने ही बनाया था।

शेरशाह फ़िल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसलिए वो बात नहीं बन पाई जो बननी चाहीए थी। अगर ये फ़िल्म थिएटर में आती तो आराम से 200 करोड़ की कमाई कर लेती। सिद्धार्थ के करियर को एक बहुत बड़ा बूस्ट मिलता। और सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन जाती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि ओटीटी पर भी इस फ़िल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। इस फ़िल्म के बाद रोहित शेट्टी ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इंडियन पुलिस फोर्स बनाई। जो एक सीरीज है। और इसका फर्स्ट सीज़न इसी साल रिलीज किया गया था और इसमें विवेक ओबेरॉय भी थे। अगर आपने अभी तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो आप जाके देख सकते हो। और ये सीरीज कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। तो हम कह सकते हैं कि कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी एंट्री हो चुकी है। और आने वाले टाइम में हमे वो और भी बहुत सारी कॉप यूनिवर्स की फिल्मों में देखने को मिल सकते हैं।

उनकी आने वाली फ़िल्म योद्धा से भी बहुत ज्यादा उम्मीद है। फ़िल्म प्रोमिशिंग लग रही है। फिल्म में आपको बहुत सारा एक्शन देखने को मिलेगा। देशभक्ति वाले डायलॉग्स देखने को भी मिलेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना की जोड़ी भी काफी अच्छी लग रही है। इस फ़िल्म में सब कुछ है जिससे ये फ़िल्म एक बहुत बड़ी हिट हो सकती है। फ़िल्म का टीजर, ट्रेलर और सोंग्स तीनों को काफी पसंद किया गया है। तो योद्धा फ़िल्म अपने पहले दिन 10 करोड़ प्लस की ओपनिंग ले सकती है। और अगर फ़िल्म का वर्ड ऑफ माउथ काफी अच्छा होता है। तो ये फ़िल्म लाइफटाइम 150 करोड़ प्लस की कमाई कर सकती है। अभी उनकी थिएटर में लंबे टाइम से कोई बहुत बड़ी हिट फ़िल्म नहीं हुई है। शेरशाह फ़िल्म हिट हुई लेकिन वो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। लेकिन योद्धा थिएटर में रिलीज हो रही है। हम उम्मीद करते हैं कि ये फ़िल्म एक बहुत बड़ी हिट.हो। और इससे सिद्धार्थ मल्होत्रा थिएटर में अपना एक बहुत बड़ा कमबैक करे। और ये फ़िल्म 15 मार्च को रिलीज हो रही है। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *