टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में बागी 4 की अनाउंसमेंट कर दी है। और टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बागी फ्रेंचाइज़ के पिछले तीनों पार्ट्स की क्लिप को ऐड करके एक वीडियो बनाया गया। और इस वीडियो को टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ओर कैप्शन में लिखा है। कि ये फ्रेंचाइज़ मेरे दिल के बहुत ज्यादा करीब हैं। और बहुत ज्यादा चैलेंजिंग भी है। और इसमे रिलीज डेट 2025 बताई है। और इसकी अमेजॉन प्राइम वीडियो ने भी अनाउंसमेंट की है। एमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले दो सालों के 69 प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट कर दी है। बागी 4 थिएटर में रिलीज होने के बाद ये ओटीटी पर ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

इस फ्रेंचाइज़ में टाइगर श्रॉफ रोनी का किरदार निभा रहे हैं। और इस फ्रेंचाइज़ के तीनों ही पार्ट में उनका कोई नजदीकी का किडनैप हो जाता है। और फिर टाइगर श्रॉफ उसे बचाते है। फ़िल्म बागी में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर थी। इस फ़िल्म में श्रद्धा कपूर का किडनैप हो जाता है। श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड रहती है। और फिर टाइगर श्रॉफ श्रद्धा कपूर को कैसे बचाते हैं। यही फ़िल्म में दिखाया गया है। और बागी टू मे टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पटानी होती है। और इस फ़िल्म मे इन दोनों की बेटी का किडनैप वो जाता है। और तीसरे पार्ट बागी 3 में फिर से टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर होती है। और फ़िल्म में रितेश देशमुख टाइगर श्रॉफ के भाई होते हैं। तो इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के भाई रितेश देशमुख का किडनैप हो जाता हैं।

Baaghi 4 Soon

टाइगर श्रॉफ की बागी फ्रेंचाइज़ में उनके डायलॉग्स भी काफी अच्छे होते हैं। एक बहुत ही अच्छा डायलॉग है। “जो ये तेरा टॉर्चर है, वो मेरा वार्मअप है।” और तीनों ही पार्ट मे काफी खतरनाक ऐक्शन सीन दिखाए जाते हैं। टाइगर श्रॉफ कभी हेलिकॉप्टर पर ऐक्शन सीन करते दिखाई देते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ टैंक के नीचे से फिसलकर बाहर निकलते हैं। इस पूरी फ्रेंचाइज़ का एक्शन हाइलाइट है। एक्शन की वजह से ये तीनों ही फ़िल्में हिट रही है। और इसमें एक्शन के साथ-साथ म्यूजिक भी काफी अच्छा होता है। इसमें सब तेरा और ओ साथी जैसे हिट सॉन्ग है। तो आइये बात करते हैं इन तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। 

बागी:-

इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर और सुनील ग्रोवर थे। और फ़िल्म को शाबीर खान और अहमद खान दोनों ने मिलकर डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में श्रद्धा कपूर किडनैप होती है। फ़िल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 11.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 11.20 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे दिन 15.45 करोड़ की, चौथे दिन 6.80 करोड़, पांचवें दिन 5.75 करोड़, छठवें दिन 4.55 करोड़ और सातवें दिन 4.06 करोड़ की कमाई की। तो इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह में 59.66 करोड़ की कमाई की। और फ़िल्म ने इंडिया में 76 करोड़ की कमाई की। और वर्ल्डवाइड इस फ़िल्म ने 125 करोड़ की कमाई की। और ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

बागी 2:-

इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पटानी, मनोज बाजपेई और रणदीप हुडा थे। फ़िल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया। इस फ़िल्म में उनकी बेटी किडनैप हो जाती है। इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 25.10 करोड़ की ओपनिंग ली। और दूसरे दिन 20.40 करोड़, तीसरे दिन 27.60 करोड़, चौथे दिन 12.10 करोड़, पांचवें दिन 10.60 करोड़, छठवें दिन 9.10 करोड़ और सातवें दिन 7.95 करोड़ की कमाई की। और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह 112.85 करोड़ की कमाई की। और फ़िल्म ने इंडिया मे लाइफ टाइम 165.50 करोड़ की कमाई की। और फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 257 करोड़ की कमाई की। और ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। 

बागी 3:-

इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ अंकिता लोखंडे, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख थे। और इस फ़िल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था। इसमें टाइगर श्रॉफ के भाई का किडनैप हो जाता है। भाई का रोल रितेश देशमुख ने निभाया था। इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 17.50 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन 16.03 करोड़, तीसरे दिन 20.30 करोड़, चौथे दिन 9.06 करोड़, पांचवें दिन 14.05 करोड़, छठवें दिन 8.03 करोड़ और सातवे दिन 5.70 करोड़ की कमाई की। और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह में 90 करोड़ की कमाई की। और फिल्म ने अपने लाइफटाइम मे 96 करोड़ की कमाई की। और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 137 करोड़ की कमाई की। यह फ़िल्म 2020 में मार्च के महिने मे रिलीज हुई थी। और इस फ़िल्म के रिलीज होते ही इंडिया में कोविड आ गया था। जिसकी वजह से इस फ़िल्म को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। और इस फ़िल्म ने अपने पिछले पार्ट्स के मुकाबले कम कमाई की। 

टाइगर श्रॉफ की बागी के तीनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे। और ये एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइज़ है। टाइगर श्रॉफ की ज्यादातर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उनकी पिछले साल रिलीज हुई हीरोपंती टू और गणपत दोनों ही फ़िल्में बुरी तरह से डिजास्टर रही है। इससे पहले टाइगर श्रॉफ की स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू, मुन्ना माइकल फ्लाइंग जट जैसी फ़िल्मे रिलीज हुई थी। और ये तीनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। और उन्होंने अपना डेब्यू फ़िल्म हीरोपंती से किया था। इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोज़िट कृति सेनॉन थी। इस फ़िल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बिज़नेस किया था। अगर हम टाइगर श्रॉफ के करियर को ध्यान से देखें। तो उनकी सोलो हीरो में सिर्फ बागी फ्रैंचाइज़ी ही हिट रही है। और उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ वार में भी काम किया था। और ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। लेकिन यह फ़िल्म सिर्फ टाइगर श्रॉफ अकेले की नहीं थी। यह दो हिरों वाली फ़िल्म थी। इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ ऋतिक रोशन भी थे। सोलो हीरो में सिर्फ उनकी बागी फ्रैंचाइज़ी हिट है। और अब उनकी बागी 4 आ रही है। तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से एक हिट फ़िल्म दे सकते है। अगर हम उनकी इस साल के बारे में बात करें तो उनकी इस साल अप्रैल में बड़े मियां छोटे मियां फ़िल्में रिलीज हो रही है। ये भी उनकी सोलो फ़िल्म नहीं है। इस फ़िल्म में भी टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षय कुमार देखने को मिलेंगे। और कल इस फ़िल्म का ट्रेलर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *