इसी महीने रिलीज हुई फ़िल्म शैतान और योद्धा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते है। शैतान फ़िल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। और योद्धा फ़िल्म 15 मार्च को रिलीज हुई थी। शैतान फ़िल्म को रिलीज हुए आज पूरे 20 दिन हो चुके है। और योद्धा शैतान से एक सप्ताह बाद आई थी। तो इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर पीक टाइम खत्म हो चुका है। तो अब बात करते हैं इन दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है। 

शैतान:-

फ़िल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योतिका है। अजय देवगन फ़िल्म दृश्यम में अपनी फैमिली को बचाता है। तो इसी फ़िल्म में भी उनकी फैमिली पर एक मुसीबत आ जाती है। फ़िल्म में आर माधवन के पास कुछ शक्ति होती है। जिनके द्वारा वह काला जादू वगैरहा करता है। और वो उन्हीं शक्तिओं से अजय देवगन की बेटी को अपने वश में कर लेता है। और जो आर माधवन उसे बोलता है वही उनकी बेटी करती है। अगर आर माधवन बोलता है। कि अपने पिता को मारो, तो वो मार भी देती है। तो फ़िल्म बहुत ही ज्यादा अच्छी है। पूरी फ़िल्म एंटरटेनिंग है। फ़िल्म में आप कहीं पर भी बोर नहीं होते। और आज कल ऐसी फ़िल्में बहुत चलती है जिसमें काला जादू और भूत वगैरहा दिखाया जाए। ये फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। ओर इससे पहले भी भूल भुलैया 2 हिट हो चुकी है। ये हॉरर कॉमेडी फ़िल्म थी। और फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हुई थी। और अजय देवगन की शैतान भी 100 करोड़ प्लस की कमाई कर चुकी है। और फ़िल्म की रिलीज से पहले किसी ने भी नहीं सोचा था की ये फ़िल्म इतनी कमाई करेगी। फ़िल्म की रिलीज से पहले इतनी ज्यादा हाइप नहीं थी। ये फ़िल्म कब आयेगी किसी को पता तक नहीं था। लेकिन फ़िल्म का ट्रेलर अच्छा कट किया गया था। और उस ट्रेलर की वजह से इस फ़िल्म की ओपनिंग भी काफी अच्छी लगी। और आज ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई है। तो आइए अब बात करते हैं इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।

शैतान फ़िल्म ने अपने पहले दिन 14.75 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 18.75 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन 20.5 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन से 7.25 करोड़ की कमाई की। पांचवें दिन 6.5 करोड़ की कमाई की। छटवे दिन 6.25 करोड़ की कमाई की। सातवें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की। और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह मे 79.75 करोड़ की कमाई की। और फिर आठवें दिन 5.05 करोड़ की कमाई की। नौवें दिन 8.5 करोड़ की कमाई की। दसवें दिन 9.75 करोड़ की कमाई की। ग्यारहवें दिन 3 करोड़ की कमाई की। और बारहवें दिन भी 3 करोड़ की कमाई की। तेरवे दिन इस फ़िल्म ने 2.75 करोड़ की कमाई की। चौदहवे दिन इस फ़िल्म ने 2.5 करोड़ की कमाई की। और इसी के साथ इस फ़िल्म ने दूसरे सप्ताह में 34 करोड़ की कमाई की। फिर पन्द्रहवे दिन इस फ़िल्म ने 2.4 करोड़ की कमाई की। और फिर सोल्वे दिन 4.5 करोड़ की कमाई की। सतरवे दिन 4.35 करोड़ की कमाई की। और फिर अठारहवे दिन 3.15 करोड़ की कमाई की। गुनीसवे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की। बिसवे दिन 1.34 करोड़ की कमाई की। और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अब तक 20 दिनों में 132 करोड़ की कमाई कर ली है। 

योद्धा:-

Yodha Boxoffice Collection

इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ राशि खन्ना और दिशा पटानी थी। फ़िल्म 15 मार्च को रिलीज हुई थी। और इस फ़िल्म को डायरेक्ट किया था पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे ने। और ये एक देशभक्ति वाली एक्शन थ्रिलर फ़िल्म थी। और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फ़िल्म में एक योद्धा है। इस फ़िल्म में योद्धा एक टीम है। जो देश के लिए काम करती है। इस टीम को सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता ने बनाया था। और फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के शहीद होने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा इसे जॉइन कर लेते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस युद्धा टीम में 10,15 लोग होते है। इसमें कुछ आतंकवादियों के द्वारा प्लेन को हाईजैक कर लिया जाता है। और उसी प्लेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी होते हैं। और इसमें देश का एक बहुत बड़ा साइंटिस्ट होता है। जिसको सिद्धार्थ मल्होत्रा बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन आतंकवादियों के द्वारा उस साइंटिस्ट को खत्म कर दिया जाता है। जो देश के लिए एक बहुत बड़ा लॉस होता है। इसी वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा टीम को सरकार के द्वारा बंद कर दिया जाता है। और उन सब को सस्पेंड कर देते हैं। और फिर कुछ टाइम के बाद एक और प्लेन हाईजैक होता है। जिसको पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा किया जाता है। इसमे भी सिद्धार्थ मल्होत्रा होते है। और इस प्लेन में दिशा पटानी भी होती है। आदि से ज्यादा यह फ़िल्म प्लेन में होती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पटानी की भी फाइट देखने को मिलती है। और फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा हाईजैक हुए लोगों को कैसे बचाता है। ये फ़िल्म में दिखाया गया है। फिल्म में बहुत ज्यादा सस्पेंस है। जिसे देखने में मज़ा आता है। ओर फ़िल्म आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करती है। पूरी फ़िल्म एंटरटेनिंग है। और इसमें बहुत सारे देशभक्ति वाले डायलॉग्स भी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बहुत ही अच्छा काम किया है। फ़िल्म में राशि खन्ना सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी है। और इन दोनों की जोड़ी भी काफी खूबसूरत लगी है। तो अब बात करते है इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।

इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 4.1 करोड़ की ओपनिंग ली। दूसरे दिन 5.75 करोड़ की, तीसरे दिन 7 करोड़, चौथे दिन 2.15 करोड़, पांचवें दिन 2.25 करोड़, छठवें दिन 2.1 करोड़, सातवें दिन 1.9 करोड़। इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने पहले सप्ताह में 25.25 करोड़ की कमाई की। आठवें दिन 0.9 करोड़, नौवें दिन 1.5 करोड़, दसवें दिन 1.6 करोड़, ग्यारहवे दिन 1.6 करोड़। और बारहवें दिन 0.8 करोड़ की कमाई की। और इसी के साथ इस फ़िल्म ने अपने बारह दिनों में 31 करोड़ की कमाई की। तो इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है। ये कलेक्शन बहुत ज्यादा अच्छे नहीं है। और ये फ़िल्म लाइफटाइम 40 से 45 करोड़ की कमाई कर सकती है। और बॉक्स ऑफिस पर यह एवरेज फ़िल्म साबित हुई है। हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा से बहुत ज्यादा उम्मीद थी। उनकी फ़िल्म शेरशाह को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। और वो एक सक्सेसफुल फ़िल्म थी। लेकिन वो फ़िल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी। इसीलिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को इतना ज्यादा फायदा नहीं हुआ। तो उम्मीद थी कि योद्धा फ़िल्म जब थिएटर में आयेगी तो अच्छा कलेक्शन करेगी। कम से कम 100 करोड़ की कमाई तो इस फ़िल्म को करनी चाहिए थी। और योद्धा फ़िल्म बहुत ही ज्यादा अच्छी थी। लेकिन जैसी उम्मीद थी वैसे कलेक्शन इस फ़िल्म से नहीं आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *