सिंघम थ्री बॉलीवुड की स्टार कास्ट के हिसाब से 2024 की सबसे बड़ी फ़िल्म है। सिंघम थ्री कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फ़िल्म है। इससे पहले कॉप यूनिवर्स की सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी रिलीज हो चुकी है। चारों ही फ़िल्में सुपरहिट है। अब पांचवीं फ़िल्म सिंघम थ्री है। फिल्म की 50% शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है। मैंन लीड एक्टर अजय देवगन है। दीपिका पादुकोण और करीना कपूर का इसमें मैंन लीड एक्ट्रेस हैं। और इसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह का केमियो देखने को मिलेगा। अक्षय कुमार इसमे वीर सूर्यवंशी बने हुए नजर आएँगे। रणवीर सिंह संग्राम भालेराव के रोल में नजर आएँगे। टाइगर श्रॉफ, एसीपी सत्या और दीपिका पादुकोण शक्ती शेट्टी के रोल मे है। अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ मैन लीड विलेन में है। यानी की हम कह सकते हैं की ये फ़िल्म स्टार कास्ट में ही बहुत बड़ी है। फ़िल्म का बजट लगभग 250 करोड़ प्लस होने वाला है।

फ़िल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है। ये फ़िल्म रोहित शेट्टी और अजय देवगन दोनों के ही करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म है। इसीलिए रोहित शेट्टी ने बहुत ज्यादा मेहनत की है। रोहित शेट्टी की लास्ट फ़िल्म सर्कस थिएटर में एक बहुत बड़ी डिज़ास्टर हुई थी। जिसमें रणवीर सिंह थे। फ़िल्म बुरी तरह से पिट थी। किसी ने भी नहीं सोचा था कि रोहित शेट्टी इतनी बड़ी डिज़ास्टर देंगे। फ़िल्म ने मुश्किल से 25 से 30 करोड़ की कमाई की। तो सिंघम थ्री बनाने के लिए उनके पास एक बहुत बड़ा मोटिवेशन भी है। इसीलिए उन्होंने सिंघम थ्री को स्टार कास्ट के लेवल पर ही बहुत बड़ा बना दिया है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ इस फ़िल्म को कम से कम 50 करोड़ की ओपनिंग तो लगनी  है। चाहे फ़िल्म कैसी भी बनी हो। और ये फ़िल्म लाइफटाइम 500 करोड़ की कमाई कर सकती है। स्टार कास्ट के लेवल पर ही इस फ़िल्म का पोटेंशिअल बहुत ज्यादा है। अब कितनी कमाई करती है ये तो हमें आने वाले टाइम में पता चलेगा।

Bajirao Singham is Back

अजय देवगन की इस साल पांच फ़िल्में रिलीज हो रही है। अभी उनकी हाल ही में शैतान फ़िल्म का ट्रेलर आया है। इसमें अजय देवगन के साथ आर माधवन है। शैतान एक हॉरर थ्रिलर फ़िल्म है। फ़िल्म का ट्रेलर भी आ चुका है। ट्रेलर बहुत ही ज्यादा अच्छा है। ट्रेलर के कुछ सीन बहुत ही खतरनाक डरावने है। ट्रेलर से लग रहा है कि फ़िल्म बहुत बड़ी हिट हो सकती है। फिल्म 15 मार्च को रिलीज हो रही है। और इसके बाद अजय देवगन की मैदान ईद पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अजय देवगन के करियर की सबसे बेस्ट फ़िल्म बताया जा रहा है। फ़िल्म की इनसाइड रिपोर्ट बेहतरीन है। जिन लोगों ने भी इस फ़िल्म के बिहाइन्ड द सीन देखें है। उनका कहना है कि ये एक मास्टरपीस फ़िल्म है। और इसका ट्रेलर भी कट हो चुका है। जैसे ही शैतान फ़िल्म रिलीज हो जाती है उसके बाद इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। फ़िल्म इसी साल ईद पर आ रही है।

मैदान के बाद इसी साल उनकी तीसरी फ़िल्म का नाम “औरों में कहा दम था”  है। जिसमें अजय देवगन के अपोज़िट तब्बू है। और इस फ़िल्म को नीरज पांडे डायरेक्ट कर रहे है। यह एक रोमेंटिक ड्रामा फ़िल्म है। बताया जा रहा है कि ये फ़िल्म इसी साल जून के महीने में रिलीज होगी। अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी बहुत ही ज्यादा हिट है। ये जिस भी फ़िल्म में काम करते हैं। वो फ़िल्म हिट हो जाती है। बहुत जल्द इसकी अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।

इसके बाद उनकी सिंघम थ्री 15 अगस्त को आ रही है। सिंघम थ्री अजय देवगन की इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म है। फ़िल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद है। और इसके बाद उनकी पांचवीं फ़िल्म रेड टू आ रही है। रेड टू 2018 में आई फ़िल्म रेड का सीक्वल है। इस फ़िल्म की स्टोरी सच्ची घटना पर आधारित है। रेड फ़िल्म भी हिट हुई थी। और इसका फायदा रेड टू को भी होगा। रेड टू इसी साल नवंबर के महीने मैं रिलीज होगी। तो ये अजय देवगन की इस साल रिलीज होने वाली पांच फिल्म है। सभी फ़िल्म एक से बढ़कर एक हैं। फिल्मों को देखकर लग रहा है। कि अजय देवगन का ये साल उनके करियर का सबसे बेस्ट साल होने वाला है। और इन पांचों फिल्मों का नेट कलेक्शन 1000 करोड़ हो सकता है। जो एक बहुत बड़ा नंबर है। 

अजय देवगन की सिंघम थ्री की शूटिंग अप्रैल तक खत्म हो जाएगी। और इसके बाद वो लव रंजन की फ़िल्म दे प्यार दे टू की शूटिंग स्टार्ट करने वाले है। इसमें अजय देवगन के अपोज़िट रकुल प्रीत सिंह होने वाली है। ये एक रोमेंटिक कॉमेडी फ़िल्म है। इसका पहला पार्ट 2019 में आया था। जिसमें तब्बू भी थी। फ़िल्म में अजय देवगन 50 साल प्लस के थै। और उनको 25 साल कि रकुल प्रीत सिंह से प्यार हो जाता। और अजय देवगन की पहले से ही तब्बू से शादी हुई है। ओर इसके बाद भी फ़िल्म में अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहते है। और फिर अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह को अपने घर लाते है। और अपनी फैमिली से मिलाते है। अजय देवगन का अपनी फैमिली के साथ रिलेशनशिप अच्छा नहीं है। अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे मे अपनी फैमिली को कन्वेंस करते हैं। और फिर एंड में अजय देवगन की फैमिली मान जाती है। और अब दूसरे पार्ट में रकुल प्रीत सिंह अजय देवगन को अपनी फैमिली से मिलायेगी। रकुल प्रीत सिंह की फैमिली का क्या रिएक्शन होता हैं उनको लेकर, ये हमें दे प्यार दे टू में देखने को मिलेंगा। दोनों ही कपल्स के बीच काफी एज डिफरेंस है। जिसकी वजह से उनको बहुत सारी प्रॉब्लम आती है। तो इस फ़िल्म के पार्ट टू के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट है। और ये फ़िल्म 2025 में रिलीज होगी। 

लेकिन फिलहाल अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म सिंघम थ्री की शूटिंग जोरों शोरों से कर रहे है। और उनके बाजीराव सिंघम के करेक्टर को काफी पसंद किया जाता है। और अजय देवगन को बाजीराव सिंघम के रोल में देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड है। और प्लस में इतनी बड़ी स्टारकास्ट है। तो एक्साइटमेंट दोगुनी हो जाती है। तो फ़िल्म इसी साल 15 अगस्त को थिएटर में आ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *