हाल ही में लास्ट फ्राइडे को दो फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। और दोनों ही फ़िल्में कोई बड़े बजट की फ़िल्में नहीं थी। फिल्मों का नाम है। Article 370 और Crakk दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई थी। तो आइये बात करते हैं इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन कंप्लीट कर लिए। तो सबसे पहले हम इन फ़िल्मो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हैं।

1. Article 370:-

Article 370 Box Office Collection

इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 6 करोड़ और दूसरे दिन 9 और तीसरे दिन 10 करोड़ और चौथे दिन सोमवार को 3 करोड़ की कमाई की। और अब तक चार दिनों में 29 करोड़ की कमाई कर ली है। फ़िल्म के बजट के हिसाब से फिल्म का कलेक्शन बहुत ही ज्यादा अच्छा है। और लोगों को फ़िल्म काफी पसंद आई है। जीतने भी जो Review आये वो काफी अच्छे है। फिल्म के टाइटल से ही आप समझ गए होंगे कि फ़िल्म की कहानी रियल इवेंट्स पर बेस्ड है। फ़िल्म की मेन लीड एक्ट्रेस यामी गौतम हैं। यामी गौतम की परफॉर्मेंस की काफी तारीफें हो रही है। यामी गौतम ने अपने करियर की सबसे बेस्ट परफॉरमेंस दी है। और जिन लोगों ने भी यह फ़िल्म देखी है उनका कहना है कि फ़िल्म में बहुत सारे देशभक्ति के मोमेंटस भी है। जिनको देखकर आपके अंदर घुसबम आ जाएंगे। इस फ़िल्म का वर्ड ऑफ माउथ काफी पॉज़िटिव है। इसीलिए फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी चलेगी। और मुझे लगता है कि यह फ़िल्म कम से कम 100 करोड़ की कमाई तो जरूर करेगी। तो हम कह सकते हैं कि ये फ़िल्म एक बहुत बड़ी सुपरहिट हो चुकी है।

2. CraKk:-

Crakk Box Office Collection

फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़, दूसरे दिन 2 करोड़, तीसरे दिन 2 करोड़ और सोमवार को 1 करोड़ और अब तक इस फ़िल्म ने चार दिनों में 9.91 करोड़ की कमाई कर ली है। जो बहुत ही ज्यादा निराशाजनक कमाई है। और ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर हो चुकी है। फ़िल्म में मेन लीड एक्टर Vidyut Jammwal और Arjun Rampal है। इस फ़िल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा था। Trailer में जो एक्शन सीन दिखाए गए थे वो हॉलीवुड लेवल के लग रहे थे। ट्रेलर काफी इंप्रेसिव था। और जिन लोगों ने भी ये फ़िल्म देखी है लोगों को फ़िल्म काफी पसंद आई। और इसमें विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जो फाइट्स दिखाई गई है। वह काफी बेहतरीन है। और लोगों ने काफी पसंद भी किया है। लेकिन फिल्म को बहुत ही कम लोगों ने देखा है। और ये फ़िल्म भी लोगों के नोटिस में नहीं आयी है। हालांकि फ़िल्म पर विद्युत जामवाल ने बहुत ज्यादा मेहनत की है। वो जो भी फ़िल्में बनाते है उनमें बेहतरीन एक्शन देखने को मिलता है। और वो अपने एक्शन स्टंट भी खुद ही करते हैं। और उनकी फिल्मों में जो एक्शन सीन होते हैं वो काफी रियल होते। इतना सबकुछ होने के बाद भी लोगों ने इस फ़िल्म को रिजेक्ट कर दिया। और ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर हो चुकी है। और ये फ़िल्म लाइफ टाइम 20 से 25 करोड़ की कमाई कर सकती है। 

फ़िल्म Article 370 और Crack दोनो एक ही दिन रिलीज हुई थी। तो इन दोनों फिल्मों के क्लैश में Article 370 फ़िल्म जीत चुकी हैं। लोगों ने दोनों फिल्मों में से Article 370 को चुना है। और CraKk फ़िल्म को रिजेक्ट कर दिया है। कोवीड के बाद ऑडियंस बहुत ज्यादा सिलेक्टिव हो चुकी है। और अब बड़े इवेंट्स की फ़िल्में ही ऑडिएंस देखती है। या फिर आपकी फ़िल्म में कुछ Controversial सब्जेक्ट या फिर कोई बहुत बड़ा मुद्दा हो, तो आपकी फ़िल्म चल सकती है। 

कोविड के बाद सब कुछ चेंज हो चुका है। अब ऑडियंस बहुत ज्यादा सेलेक्टिव है। वो अब सिर्फ इवेंट्स या फिर कोई बहुत बड़ी फिल्म हो तभी देखती है। ओर जो छोटे बजट की फ़िल्में होती है वो OTT पर देखते है। अभी कोविड के बाद बहुत सारी ऐसी फ़िल्में फ्लॉप हुई है। जो अगर कोविड से पहले आती तो वो फ़िल्में हिट हो जाती। और ये उल्टा भी है कोविड से पहले जो फ़िल्में हिट थी। अगर वो आज रिलीज होतीं तो वो फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती, ऐसी बहुत सारी फ़िल्में है। तो हम कह सकते हैं पूरा सिनेमा चेंज हो चुका है कोविड के बाद। जो एक्टर कोविड से पहले हिट पर हिट देते थे। आज उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांग रही। और बहुत सारे ऐक्टर का करियर भी खत्म हो चुका है। ऑडियंस ने उन्हें पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया है। इसका एग्ज़ैम्पल हमने हाल ही में बहुत सारी फिल्मों में देखा था।

कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस पर जो फिल्मे ज्यादातर हिट हुई है। वो एक्शन फ़िल्म थी। जैैसे पठान, जवान, गदर 2 और एनीमल। कुछ छोटे बजट की फ़िल्में भी हैं जो बहुत बड़ी हिट हुई है। जैसे कश्मीरी फाइल्स, कांतारा और हाल ही में बारहवीं फैल। और इन फिल्मों में भी एक बहुत बड़ी स्पेशल चिज थी। इन फिल्मो ने एक बहुत बड़े टोपीक को टच किया था। तो वही चिज लोगो को बहुत ज्यादा अट्रैक्ट किया। और ये फ़िल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। धीरे धीरे मेकर्स समझने की कोशिश कर रहे है की कौनसी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर चल रही है और कौनसी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही है। अभी एक्शन फ़िल्मे चल रही है और फिर से एक्शन फिल्मों का ज़माना आ चुका है। अब बहुत सारे मेकर्स एक्शन फ़िल्में बनाने पर ज़ोर दे रहे है। और ये हमेशा से फ़िल्म इंडस्ट्री में चलता आ रहा है। अगर एक जोनर में कोई फ़िल्में हिट हो जाती है तो फिर सारे मेकर्स उसी जोनर में वो फ़िल्में बनाने लग जाते है।

अभी हमने Article 370 और Crakk फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की। तो इसमे Article 370 फिल्म में भी एक बहुत बड़े टोपीक को टच किया गया था। तो ये फ़िल्म अपने पहले दिन से ही सुपर हिट होना तय थी। हालांकि दोनों ही फ़िल्में बहुत ही कम बजट में बनी है। और दोनों ही फिल्मों में कोई बहुत बड़ा एक्टर नहीं है। फिर भी फ़िल्म Article 370 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई जरूर करेगी। और वहीं दूसरी तरफ फ़िल्म Crack को पूरी तरह से ऑडियंस ने रिजेक्ट कर दिया है। अब हम समझ सकते हैं की या तो फिल्म बहुत बड़ी एक्शन फ़िल्म हो या फिर कोई बहुत बड़े मुद्दे पर बनी हो तभी वो फिल्म बहुत बड़ी हिट हो सकती है। अब एवरेज फ़िल्मे ऑडियंस बिल्कुल भी नहीं देखती हैं। वो सिर्फ बड़े इवेंट्स की फ़िल्में थिएटर में देखती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *