अभी 2024 के दो महीने बित गए। लेकिन बॉलीवुड से कोई बहुत बड़ी हिट फ़िल्म नहीं आई है। पिछले साल ही जनवरी के महीने में पठान आई। जिसने 500 करोड़ की कमाई करके बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। उसके बाद बहुत सारी हिट फ़िल्म आयी 2023 मे लेकिन अभी 2024 में एक भी बहुत बड़ी हिट फ़िल्म नहीं आई है। अब बड़ी फिल्मों मे से “बड़े मियां छोटे मियां” रिलीज होगी। तो इस फ़िल्म के बारे में बात करते है। इस फ़िल्म में पहली बार Akshay Kumar और Tiger Shroff दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। फ़िल्म को डायरेक्ट अली अब्बास जफर ने किया है। जिन्होंने सुल्तान, टाइगर जिंदा है।  जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाई हैं। तो हम उम्मीद कर सकते हैं। कि बड़े मियां और छोटे मियां भी एक बहुत बड़ी हिट हो सकती है। फ़िल्म की स्टारकास्ट भी बहुत बड़ी है। 

Bade Miyan Chote Miyan

अली अब्बास जफर 90% फ़िल्म रियल लोकेशन पर शूट करते हैं। ताकि जब ऑडियंस फ़िल्म को देखें तो वो रियल लगे। और इस फ़िल्म में भी बहुत सारे एक्शन स्टंट खुद टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार ने किये है। और फ़िल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर शूट किया गया। फ़िल्म का बजट भी बहुत ज्यादा है। बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म पर 250 करोड़ प्लस लगाए गए है। तो हम कह सकते हैं की अक्षय कुमार के करियर के सबसे महंगी और सबसे बड़ी फ़िल्म है। और अक्षय कुमार बहुत लंबे टाइम के बाद दो हीरो वाली एक्शन फ़िल्में कर रहे है। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों की शुरुआत ही एक्शन हीरो के तौर पर की थी। उन्होंने अपने करियर की स्टार्टिंग में बहुत बड़ी एक्शन फ़िल्में बनाई हैं। उसके बाद वो कॉमेडी फ़िल्म बनाने लगे। और अब वो फिर से एक्शन फ़िल्म में आ चूके हैं और प्लस में इस फ़िल्म में आज का एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ भी हैं। तो दोनों की जोड़ी काफी दमदार है। और साथ में एक बहुत बड़े डायरेक्टर अली अब्बास जफर भी है।

अब बात कहते हैं कि इस फ़िल्म से रिलीज हुए कंटेंट के बारे में। तो इस फ़िल्म से एक टीजर और दो सॉन्ग आ चुके है। और इस फ़िल्म के टीजर को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। और जो सॉन्ग रिलीज हुए वो भी ठीक ठाक है, कुछ खास नहीं है। अभी तक इस फ़िल्म से जो भी कंटेंट बाहर आए हैं। उन सारे कंटेंट पर ऑडियंस से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन इस फ़िल्म के दोनों एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इस फ़िल्म का दमदार तरीके से प्रमोशन कर रहे है। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में एक ईवेंट किया था। और उस इवेंट में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ने फैंस के सामने लाइव स्टंट करके दिखाए थे। जो लोगों को काफी पसंद आए। और उसके बाद उन्होंने मीडिया को भी इंटरव्यू दिया। आज कल वो जॅहा भी जाते हैं। दोनों साथ जाते है। जो फ़िल्म के लिए बहुत ही अच्छी बात है। और लग रहा है कि इस बार इस फ़िल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं होगी।

फ़िल्म का प्रमोशन बहुत ही अच्छे तरीके से किया जा रहा हैं। अब मेकर्स को इस फ़िल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा कट करना है। और अगर इसका ट्रेलर क्लिक कर जाता है। और ऑडियंस को अच्छा लगता है। तो ये फ़िल्म एक बहुत बड़ी ओपनिंग ले सकती है। और आज कल दो हीरो वाली एक्शन फ़िल्में ज्यादा चल रही है। अब सब कुछ ट्रेलर पर डिपेंड हैं। और आजकल फिल्मों की ओपनिंग लगना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि पहले दिन से ही फ़िल्म को लेकर ऑडियंस के मन मे एक परसेप्शन बन जाता है। की फ़िल्म अच्छी है या बुरी है। पहले दिन से ही हिट या फ्लॉप डिक्लेर कर दी जाती है। अगर फ़िल्म की ओपनिंग अच्छी लग जाती है। तो अपने आप एक परसेप्शन बन जायेगा की ये फ़िल्म बहुत ही बढ़िया है। अच्छी ओपनिंग से फिल्म को हाइप मिलती है।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों के लिए बड़े मियां और छोटे मियां बहुत ज्यादा इम्पोर्टेन्ट फ़िल्म है। क्योंकि कोविड के बाद इन दोनों ही एक्टरों का डाउनफॉल चल रहा है। अक्षय कुमार ने कोविड के बाद लगातार सात से आठ डिज़ास्टर फ़िल्में दि है। जैसे बेल बॉटम, पृथ्वीराज, बच्चन पाण्डे, रक्षा बंधन, सेल्फी, राम सेतु और मिशन रानीगंज। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि अक्षय कुमार जैसा बड़ा सुपरस्टार कभी 2 करोड़ की ओपनिंग देगा। और फ़िल्म लाइफटाइम 20 से 25 करोड़ में सिमट जाएगी। कोविड से पहले अक्षय कुमार 20 से 25 करोड़ की ओपनिंग दिया करते थे। और आज उनकी फ़िल्में लाइफटाइम इतना कर रही है। कोविड के बाद सबसे बड़ा डाउनफॉल अक्षय कुमार का ही हुआ है। बहुत सारे लोगों का कहना है कि उनके ओवर एक्सपोजर के कारण उनकी फ़िल्में नही चल रही है। सभी लोगों की अपनी अलग अलग ओपिनियन है। कुछ लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार का करियर खत्म हो चुका है। अब वो कभी भी कमबैक नहीं कर पाएंगे।

अक्षय कुमार एक अच्छे एक्टर हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन वो बहुत लंबे टाइम से वही सेम घिसी पिटी फ़िल्में कर रहे है। और एक इंटरव्यू मे अक्षय कुमार ने अपनी फ्लॉप फिल्मों पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी सारी फ्लॉप फिल्मों की जिम्मेदारी खुद पर ली और कहा कि हम अच्छी फ़िल्में नहीं बना पाए, इसलिए हमारी फ़िल्मे नहीं चल रही है। इसमे ऑडियंस का कोई दोष नहीं है। अगर हम अच्छी फ़िल्में बनाएंगे तो ऑडियंस हमारी फ़िल्म जरूर देखेगी। अच्छी फ़िल्म बने इसके लिए वो और भी बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। और हम भी यही आशा करते हैं कि फिर से अक्षय कुमार वो ही बेहतरीन फ़िल्में बनाना स्टार्ट करें। जो उनके फैंस देखना चाहते है। अक्षय कुमार ने अभी छह महीने का ब्रेक लिया है। और अब उनकी थिएटर मे बड़े मियाँ छोटे मियाँ रिलीज हो रही है। जो एक बहुत बड़ी फ़िल्म है। तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस फ़िल्म से अक्षय कुमार अपना एक बहुत बड़ा कमबैक करेंगे। 

इस फ़िल्म के दूसरे एक्टर टाइगर श्रॉफ के बारे में बात करें, तो उनका करियर भी कुछ खास नहीं चल पा रहा है। उन्होंने हीरोपंती 2 और गणपत जैसी बड़ी डिजास्टर दी है। गणपत फ़िल्म का लाइफटाइम 18 से 20 करोड़ था। ये नंबर सुनने में भी बहुत ज्यादा बुरा लग रहा है। वो भी टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म का। टाइगर श्रॉफ को आज के टाइम का बहुत बड़ा यंग एक्शन हीरो माना जाता है। उनकी फ़िल्में 18 से 20 करोड़ की ओपनिंग लेनी चाहिए। लेकिन उनकी फ़िल्में यह कलेक्शन लाइफटाइम कर रही है। ये अपने आप में एक बहुत बड़ी शौकीग चीज़ है। यह किसी ने भी नहीं सोचा था कि टाइगर श्रॉफ की फ़िल्मे इतना कम कलेक्शन करेगी। तो अभी अक्षय कुमार को एक बड़ी हिट की जितनी ज्यादा जरूरत है उतनी ही ज्यादा जरूरत टाइगर श्रॉफ को भी है।

हम उम्मीद करते हैं कि बड़े मियां और छोटे मियां फ़िल्म से टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार दोनों अपना एक बहुत बड़ा कमबैक करे। और इस फ़िल्म का पोटेंशिअल 500 करोड़ करने का है। एक बहुत बड़े स्केल पर इस फ़िल्म को शूट किया गया है। फ़िल्म इसी साल ईद पर रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द आने वाला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *