हाल ही में Don 3 की अनाउंसमेंट की गई थी। और इस फ़िल्म की अनाउंसमेंट का इंतजार पिछले 10 सालों से किया जा रहा है। जबसे डॉन 2 रिलीज हुई थी। डॉन 2 के एंड में डॉन 3 का हिंट दिया गया था। तो जीतने भी जो शाहरुख खान के फैन्स है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत सारे ट्रेंड चलाये डॉन थ्री को लेकर। अक्सर ट्यूटर पर बहुत सारे ट्रेंड होते रहते हैं। जैसे की “We Want Don 3 Announcement” पिछले 10 सालो से फरहान अख्तर से हर interview मे Don 3 के बारे में पूछा जाता था। डॉन थ्री की अनाउंसमेंट तो हुई लेकिन ये अनाउंसमेंट शाहरुख खान के फैंस के लिए शॉकिंग अनाउंसमेंट बन गई। अब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह होंगे। तो जितने भी जो शाहरुख खान के फैंस पिछले 10 सालों से डॉन थ्री का इंतजार कर रहे थे, उन सब फैंस के लिए ये एक बहुत बड़ी दुखद खबर थी। और इस अनाउंसमेंट के बाद शाहरुख खान के फैंस ने फरहान अख्तर को काफी ट्रोल किया। क्योंकि वो चाहते थे कि डॉन थ्री सिर्फ शाहरुख खान के साथ ही बने। हालांकि फरहान अख्तर ने सबसे पहले शाहरुख खान को ही डॉन थ्री ऑफर की थी। लेकिन शाहरुख खान ने इस फ़िल्म को रिजेक्ट कर दिया। 

इस फ़िल्म को रिजेक्ट करने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है पठान और जवान फ़िल्म की सक्सेज। क्योंकि अब शाहरुख खान कोई भी छोटी फ़िल्में नहीं करना चाहते। अब उनकी फ़िल्मो को चॉइस करने की पसंद चेंज हो चुकी है। वो अब सिर्फ बड़े स्केल की फ़िल्मे करेंगे। और ये भी बताया जा रहा है कि डॉन 3 की स्क्रिप्ट शाहरुख खान को कुछ इतनी पसंद नहीं आई। इसलिए शाहरुख अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। और उन्होंने डॉन 3 को रिजेक्ट कर दिया।

Ranveer Singh Play Don Character In Don 3

और अब फाइनली डॉन थ्री रणवीर सिंह के साथ बनने वाली है। फरहान अख्तर इस फ़िल्म को डायरेक्ट करेंगे। और इसमें रणवीर सिंह के अपोज़िट कियारा आडवाणी देखने को मिलेंगी। इस फ़िल्म का बजट 275 करोड़ बताया जा रहा है। फ़िल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त से स्टार्ट कर दी जाएगी। और ये फ़िल्म 2025 में रिलीज होगी। शाहरुख खान के फ़िल्म रिजेक्ट करने के बाद इस फ़िल्म में बहुत सारे चेंजेज किए गए। क्योंकि अब डॉन रणवीर सिंह होगा। तो उसी हिसाब से इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट में कुछ चेंजेज किए गए। फ़िल्म की ज्यादातर शूटिंग विदेशों में की जाएगी। क्योंकि डॉन फ्रैंचाइज एक इंटरनेशनल डॉन की कहानी लिए। जिसको 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही हैं। ओर बताया जा रहा है कि इस बार इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट काफी फ्रेश है। आपको बहुत सारे नए एलिमेंट्स भी देखने को मिलेंगे। पिछली फिल्मों के मुकाबले इसमें एक्शन भी बहुत ज्यादा डाला जाएगा। इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर बहुत ज्यादा काम किया गया है। और इस बार फरहान अख्तर को बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। क्योंकि इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह है। तो उन पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। फरहान अख्तर को रणवीर सिंह को शाहरुख खान के डॉन के लेवल का दिखाना होगा। और ये बहुत बड़ा चैलेंज होगा।

इसीलिए डॉन थ्री की अनाउंसमेंट के बाद रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही है। फैंस का कहना है कि शाहरुख खान को डॉन थ्री में होना चाहिए था। तो इसी पर रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया की उन पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है डॉन के किरदार को निभाने की। आगे उन्होंने कहा कि वो शाहरुख खान को कोपी नहीं करेंगे। वो अपने स्टाइल में डॉन के करेक्टर को करेंगे। और आपको डॉन के करेक्टर में कुछ नया देखने को मिलेगा। इसके लिए वो बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। ओर वो आशा करते हैं कि ये ऑडियंस को काफी पसंद आएगा। ये तो अब आने वाले टाइम में पता चलेगा कि रणवीर सिंह डॉन का किरदार कैसे निभाते है। लेकिन इस फ़िल्म पर 275 करोड़ लगाया जाएगा और यह एक बहुत बड़ा बजट है। तो क्या रणवीर सिंह इस बजट को रिकवर कर पाएंगे। क्योंकि आजकल उनकी फ़िल्में इतना कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही। जितना कोविड से पहले किया करती थी।

रणवीर सिंह की कोविड के बाद जितनी भी फ़िल्में रिलीज हुई है, वो सारी की सारी फ़िल्में फ्लॉप हुई है। सिर्फ रोकी रानी को छोड़कर। ओर सोशल मीडिया पर भी उनकी पिछले लंबे टाइम से काफी ट्रोलिंग चल रही है। अभी उनका टाइम थोड़ा बुरा चल रहा है। रणवीर सिंह की फ़िल्मे भले ही इतना कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है लेकिन वो एक अच्छे एक्टर हैं। तो वो अपना कमबैक डेफिनेटली करने वाले है। कोविड से पहले उन्होंने बहुत सारी बेहतरीन परफॉरमेंस दि थी। उन्होंने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में बहुत ही बेहतरीन एक्टिंग की थी। और वो फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छी चली थी। तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि डॉन थ्री से रणवीर सिंह अपना एक बहुत बड़ा कमबैक करेंगे। अगर डॉन थ्री की स्क्रिप्ट से दम हुआ तो डेफिनेटली रणवीर सिंह एक बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले है। क्योंकि एक्टिंग के मामले में उन पर कोई शक नहीं है। उनको जैसा भी करेक्टर मिलता है वो उस करेक्टर को बहुत ही ईमानदारी से निभाते है। गली बॉय में भी उन्होंने बहुत ही अच्छी एक्टिंग की थी। और वो फ़िल्म भी एक बहुत बड़ी हिट रही थी।

रणवीर सिंह पर डॉन थ्री की जितनी बड़ी जिम्मेदारी है। उतनी ही बड़ी ये फ़िल्म गेम चेंजर भी साबित हो सकती है। अगर सब कुछ सही रहा तो। और हो सकता है कि ये फ़िल्म एक बहुत बड़ी हिट हो जाए। पहली बार रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी काम कर रही है। तो इन दोनो की जोड़ी देखना अपने आप में एक अलग एक्साइटमेंट है। 

सबसे पहले डॉन फ्रैंचाइज अमिताभ बच्चन ने की थी। फिर उसी डॉन को एक नये रूप में शाहरुख खान ने प्रस्तुत किया। और अब नया डॉन रणवीर सिंह है। यानी की जेनरेशन के हिसाब से डॉन चेंज होता रहता हैं। जितना अच्छा रिस्पॉन्स अमिताभ बच्चन को डॉन फिल्म से मिला था। उससे भी अच्छा रिस्पॉन्स शाहरुख खान की डॉन को मिला था। और पिछली दोनों फ़िल्में काफी हिट रही थी। अब डॉन थ्री क्या कमाल दिखाती है बॉक्स ऑफिस पर ये तो आने वाले टाइम मे पता चलेगा। और ये फ़िल्म  2025 में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *