वरुण धवन भी बॉलीवुड के उन्हीं एक्टरों में से है। जिनकी कोविड से पहले फ़िल्मे चला करती थी। उसके बाद ऑडियंस ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। नेपोटिज़्म की वजह से उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल किया जाता है। स्पेशलली उनकी एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जाता है। लेकिन हमें, ये नहीं भुलना चाहिए कि उन्होंने एक मास्टरपीस फ़िल्म बदलापुर में भी काम किया था। जिनमें उनकी एक्टिंग काफी खतरनाक थी। उस फ़िल्म में उनका रियल पोटेंशिअल दिखा था। क्योंकि उस फ़िल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन थे। और श्रीराम राघवन को अच्छी तरह से पता है की एक्टरों से कैसे अच्छी एक्टिंग करवानी है। और वो एक्टरों से बहुत ज्यादा मेहनत भी कराते है। इसलिए वरुण धवन की परफॉर्मेंस की काफी तारीफें हुई। और वो फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। लेकिन अभी कोविड के बाद उनकी कोई भी फिल्म बहुत बड़ी हिट नहीं हुई है। 

कोविड से पहले वरुण धवन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, मैं तेरा हीरो और जुड़वा टू जैसी हिट फिल्मे दे चुकें है। मैं तेरा हीरो फ़िल्म के बाद वरुण धवन को फ़िल्म से काफी अप्रीशीएशन मिला। और उनकी फिमेल फैन्स और यूथ में उनका क्रेज देखा गया। उन्हें कॉमेडी एक्टर के तौर पर देखा जाने लगा। इस फ़िल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था जो उनके पिताजी है। ये फ़िल्म भी बहुत ज्यादा हिट हुई और इसके बाद उनके पिताजी डेविड धवन वरुण धवन के साथ एक और फ़िल्म बनाई। जिसका नाम जुड़वा 2 था। इस फ़िल्म में वरुण धवन ने डबल रोल किया था। और ये फ़िल्म भी हिट हुई। तो लगातार डेविड धवन ने वरुण धवन के साथ दो फ़िल्में बनाईं। और दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर चली गई। और इससे उनके करियर को बहुत ज्यादा फायदा मिला। जुड़वा 2 में सलमान खान का भी कैमियो था। क्योंकि पहली जुड़वां में सलमान खान मैन लीड रोल में थे। इसलिए उनका जुड़वा टू में भी एक कैमियो रखा गया। 

अभी वरुण धवन के पास दो ऐसी फ़िल्में है। जिनसे वो अपना बहुत बड़ा कमबैक कर सकते हैं। और ये दोनों ही फ़िल्में बहुत ज्यादा बड़ी है। एक फ़िल्म इसी इसी साल आएगी। और दूसरी फ़िल्म नेक्स्ट ईयर आएगी। तो आइये बात करते है की वो कौनसी दो ऐसी फ़िल्में है जिनसे वरुण धवन कमबैक कर सकते हैं।

1.बेबी जॉन:-

Baby John Releasing On 31 May

इस फ़िल्म का टीजर हाल ही में आया है। टीजर से वरुण धवन का कैरेक्टर काफी मासी लग रहा था। टीजर में वरुण धवन का लुक काफी खतरनाक था। इस फ़िल्म में वरुण धवन का कैरेक्टर काफी हाईलाइट होने वाला है। और उनकी जो एक्टिंग है वो उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग लग रही है। टीजर मे कुछ नयापन लग रहा है। और ये एक एक्शन एंटरटेनर फ़िल्म है। फ़िल्म को अटली कुमार ने प्रोड्यूस किया है। उनकी ये फ़िल्म साउथ की फ़िल्म थेरी का रीमेक है। और थेरी फ़िल्म खुद अटली कुमार ने डायरेक्ट की थी। जिसमें सुपरस्टार विजय थे। वो फ़िल्म साउथ में बहुत ज्यादा हिट हुई थी। तो इसीलिए अब अटली कुमार इस फ़िल्म को बॉलीवुड में भी बना रहे हैं। पहले वरुण धवन की बेबी ज़ोन को खुद अटली कुमार डाइरेक्ट करने वाले थे। फिर अटली कुमार, शाहरुख खान के साथ जवान फ़िल्म बनाने में बिज़ी हो गए। इसीलिए उन्होंने इस फ़िल्म को डायरेक्ट ना करके इस फ़िल्म को प्रोड्यूस किया। और जवान फ़िल्म के बाद अटली कुमार अपने आप में एक ब्रांड है। जवान फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ प्लस की कमाई की थी। तो वरुण धवन की बेबी ज़ोन को अटली कुमार के नाम पर बेचा जाएगा। बेबी ज़ोन भी जवान फ़िल्म की तरह एक मास मसाला एक्शन फ़िल्म है। और आजकल ऑडियंस में एक्शन फ़िल्म को लेकर काफी क्रेज रहता है। 

तो हम कह सकते कि वरुण धवन की इस फ़िल्म में वो सबकुछ होगा जिससे ये फ़िल्म हिट हो सकती है। अटली कुमार के नाम से इस फ़िल्म को एक बहुत बड़ी हाइप भी मिल चुकी है। और ये अटली कुमार के खुद के द्वारा डायरेक्ट की गई फ़िल्म का रीमेक है। और अब वरुण धवन की इस फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है तो जब ये फ़िल्म रिलीज होगी, तो अटली कुमार भी उनके साथ इस फ़िल्म को प्रमोट करने वाले है। अटली कुमार के प्रमोशन से भी इस फ़िल्म को फायदा होने वाला है। टीजर देखने के बाद हम कह सकते हैं कि वरुण धवन ने इस फ़िल्म को लेकर बहुत ज्यादा मेहनत की है। अपने लुक्स और बॉडी पर मेहनत की गई है। और ये फ़िल्म 31 मई को रिलीज हो रही है।

2.सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी:- 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari

हाल ही में इस फ़िल्म की ऑफिसियल अनाउंसमेंट की गई है। जिसमें मैंन लीड में वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर है। फ़िल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे है। और शशांक खेतान वहीं डायरेक्टर हैं जिन्होंने वरुण धवन के साथ बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फ़िल्म बनाई थी। और दोनों ही फ़िल्में काफी हिट रही थी। और इन फिल्मों में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट थी। फ़िल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। तो अब फाइनली वरूण धवन और शशांक खेतान दोनों एक साथ आ रहे हैं। लेकिन इस बार आलिया भट्ट की जगह जाह्नवी कपूर है। और ये एक लव स्टोरी फ़िल्म है। जाह्नवी कपूर और वरूण धवन दोनो एकसाथ फ़िल्म बवाल में भी काम कर चुके है। और ये फ़िल्म OTT पर रिलीज हुई थी। फ़िल्म के रिव्यु बहुत ही ज्यादा अच्छे थे और लोगों को फ़िल्म काफी पसंद आई। बवाल फ़िल्म थिएटर में रिलीज होती है तो ये फ़िल्म काफी हिट रहती। लेकिन अब आपको एक बार फिर से वरुण धवन और जाह्नवी कपूर दोनों की जोड़ी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखने को मिलेंगी। इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही स्टार्ट होने वाली है। और ये फ़िल्म अगले साल 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।

तो वरुण धवन की ये दोनों ऐसी फ़िल्में हैं, जिनसे वरुण धवन अपना कमबैक कर सकते हैं। दोनो ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर चल सकती है। दोनों फिल्मों का पोटेंशिअल बहुत ज्यादा है। एक तरफ जहाँ अटली कुमार की एक्शन फ़िल्म है। तो वहीं दूसरी तरफ शशांक खेतान की लव स्टोरी फिल्म है। जिसकों करण जौहर बना रहे हैं। बेबी जॉन तो इसी साल आ रही है। जो एक एक्शन फ़िल्म है। तो हम उम्मीद करते हैं कि इसी फ़िल्म से वरुण धवन अपना कमबैक करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *